BCCI ने 3 सदस्यों वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी का गठन किया, इन पूर्व खिलाड़ी को मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति की नियुक्ति की घोषणा की। तीन सदस्यीय समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
BCCI ने 3 सदस्यों वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी का गठन किया, इन पूर्व खिलाड़ी को मिली जगह

BCCI, Cricket Advisory Committee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति की नियुक्ति की घोषणा की। तीन सदस्यीय समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। मल्होत्रा ​​​​ने 7 टेस्ट और 20 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हाल ही में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। 

परांजपे ने भारत के लिए 4 एकदिवसीय मैच खेले हैं और वह वरिष्ठ पुरुषों की चयन समिति का हिस्सा थे। वहीं नाइक, जिन्होंने 11 साल के करियर में भारत के लिए दो टेस्ट, 46 वनडे और 31 T20I खेले हैं, तीन सदस्यीय CAC का हिस्सा बनी हुई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक और जतिन को नए सदस्य के रूप में शामिल किया है, जबकि सुलक्षणा को रिटेन किया गया है। वे पहले भी सीएसी का हिस्सा रही हैं।

publive-image

अशोक मल्होत्रा का करियर

अशोक मल्होत्रा ने अपने करियर में 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 10 पारियों में उन्होंने 25.11 की औसत से 226 रन बनाए हैं। इसके अलावा 20 वनडे में उन्होंने 30.46 की औसत और 70.85 के स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे में 1-1 अर्धशतक भी जड़ा है। मल्होत्रा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 156 मैचों में करीब 51 की औसत  9784 रन बना चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 52 अर्धशतक और 24 शतक लगाए हैं। इसके अलावा लिस्ट ए के 70 मुकाबलों में 1755 रन जड़े हैं। 

publive-image

जतिन परांजपे का करियर

जतिन परांजपे ने टीम इंडिया के लिए 4 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18.00 की औसत और 59.34 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क 62 मैच की 95 पारियों में उन्होंने 46.09 की औसत से 3964 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक और 13 शतक भी जड़े हैं। लिस्ट ए के 44 मुकाबलों में उन्होंने 1040 रन जड़े हैं। इस फॉर्मेट में जतिन ने 2 शतक और 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। पूर्व भारती महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुलक्षणा नाइक ने अपने करियर में 2 टेस्ट और 46 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 41 वनडे पारियों में 574 रन बनाए हैं।

 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: विराट से 2 छक्के खाने का पाक गेंदबाज को नहीं है दुख, कहा- कार्तिक या हार्दिक ऐसा करते तो बुरा लगता

Latest Stories