IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई मुश्किलें, हेजलवुड-कमिंस और एलिस के बाद अब एक और गेंदबाज होगा बाहर!

Mitchell Starc: पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी फैंस की उम्मीदों के तगड़ा झटका दिया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 20 Mar 2026, 02:40 PM
iconUpdated: 20 Mar 2026, 02:52 PM

IPL 2026, Mitchell Starc: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब सिर्फ 8 दिन बाकी रह गए हैं। 28 मार्च से नए सीजन की धूम होगी। इस नए सीजन से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कई फ्रेंचाइजियों के होश उड़ा रखे हैं।

पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी फैंस की उम्मीदों के तगड़ा झटका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार्क आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं रहेंगे।

Mitchell Starc नहीं खेलेंगे

हाल ही में यह कन्फर्म हो गया था कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड अपनी-अपनी IPL टीमों के लिए शुरुआती मैच मिस करेंगे। दोनों चोट से परेशान हैं और पूरी तरह रिकवरी नहीं हुई है। अब स्टार्क को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने दिग्गज तेज गेंदबाजों को लेकर एहतियाती रुख अपनाया है। अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरों सहित लगभग 21 मैच खेलने हैं, जिसके बाद 2027 में उन्हें अपना वनडे वर्ल्ड कप खिताब भी बचाना है।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

कमिंस-हेजलवुड भी मिस करेंगे मुकाबले

इसी लंबे शेड्यूल को देखते हुए बोर्ड ने कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड को शुरुआती मैचों से विश्राम दिया है। उनकी वापसी अगले कुछ हफ्तों में उनके फिटनेस प्रोटोकॉल पर निर्भर करेगी। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को 2026 सीजन के लिए स्टैंड-इन कप्तान नियुक्त किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने खड़ी की मुश्किलें

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने पीठ दर्द की समस्‍या के कारण पिछले साल एशेज सीरीज के केवल एक टेस्‍ट में हिस्‍सा लिया। वहीं, जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और एड़ी की चोट से जूझने के कारण पूरी सीरीज से बाहर रहे। इसके बाद वो टी20 वर्ल्‍ड कप भी नहीं खेल सके।

Australian Bowlers
Australian Bowlers

मिचेल स्‍टार्क ने एशेज सीरीज के पांचों टेस्‍ट खेले, लेकिन टी20 प्रारूप से संन्‍यास के कारण टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर रहे। 36 साल के स्‍टार्क ने पिछले 12 महीनों में टेस्‍ट क्रिकेट में मोहम्‍मद सिराज के बाद सबसे ज्‍यादा गेंदें डालने का कारनामा किया। इसलिए उनका काफी ध्‍यान रखा जा रहा है। वहीं, नाथन एलिस को टी20 वर्ल्‍ड कप के दौरान दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी और वो आईपीएल 2026 से बाहर हुए।

Read More: Rinku Singh: क्यों नहीं हो रही रिंकू सिंह-प्रिया की शादी? दुल्हन के पिता तूफानी सरोज ने बता डाला सच; जानें पूरा मामला

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का कैसे करेगी राजस्थान रॉयल्स का इस्तेमाल? हेड कोच ने बताए टीम के प्लान

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हो सकते हैं बाहर