PBKS की लगातार छठी हार के बाद टेंशन में दिखी प्रीति जिंटा, कोच रिकी पोटिंग का हाल देख टूटा पंजाब के फैंस का दिल!

PBKS की लगातार छठी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम की मालकिन प्रीति जिंटा काफी टेंशन में नजर आईं तो वहीं पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने फैंस का दिल ही तोड़ दिया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 17 May 2026, 09:45 PM
iconUpdated: 17 May 2026, 09:53 PM

PBKS vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला खेला गया। जिसमें आरसीबी ने एक बार फिर पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

लगातार छठी हार का सामना करने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द और निराशा साफ तौर पर उनके चेहरे पर नजर आई। अय्यर के अलावा टीम की मालकिन प्रीती जिंटा भी लगातार 6वीं हार से कुछ टेंशन में दिखी। इन सब से अलग पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने पंजाब के फैंस का दिल ही तोड़ दिया।

PBKS के कोच का रिएक्शन

पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार के बाद पंजाब किंग्स की को ओनर प्रीति जिंटा मैदान पर श्रेयस अय्यर से बात करती हुई नजर आईं। इसी बीच देखा जा सकता था कि टीम के ऐसे हालात से जिंटा और अय्यर दोनों ही काफी परेशान थे। वहीं ऐसा ही कुछ हाल टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग का भी देखने को मिला। पोंटिंग डगआउट में अकेले शांत बैठे हुए थे और वे किसी से भी बात नहीं कर रहे थे।

PBKS Owner Preity Zinta And Shreyas Iyer
PBKS Owner Preity Zinta And Shreyas Iyer

प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं RCB

आरसीबी इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। सीजन के 13वें मैच में आरसीबी की यह 9वीं जीत थी और 18 अंक के साथ टीम टॉप पर है। इस मैच में हार के बाद पंजाब किंग्स का खेमा काफी शांत नजर आया।

प्लेऑफ के लिए मुश्किल हुई PBKS की राह

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले हैं। जिसमें टीम ने 6 मैच जीते हैं और लगातार 6 मैच गंवाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पीबीकेएस का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पंजाब के 13 मैचों में अब 13 अंक हैं। टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है, लेकिन प्लेऑफ की राह अब मुश्किल हो गई है।

Read More: PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स को मिली लगातार 6वीं हार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 रनों से जीता मुकाबला; प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस कर रहे वापसी का इंतजार, उधर बंदूक चलाते दिखे धोनी; ब्लैक कैट कमांडोज के साथ आए नजर