IPL 2023: डेविड वॉर्नर होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, उपकप्तान का नाम भी आया सामने

आईपीएल 2023 के लिए डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। 31 मार्च से शुरू होने वाली लीग में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर DC की कमान संभालेंगे। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।

author-image
By Rajat Gupta
IPL 2023: डेविड वॉर्नर होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, उपकप्तान का नाम भी आया सामने
New Update

David Warner, Delhi Capitals, Delhi Capitals captain: आईपीएल 2023 के लिए डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। 31 मार्च से शुरू होने वाली लीग में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर DC की कमान संभालेंगे। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के स्वामित्व समूह के एक सदस्य ने कहा, "डेविड हमारे कप्तान होंगे और अक्षर पटेल उपकप्तान होंगे।" दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत पिछले साल के आखिरी में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वह आईपीएल समेत कई बड़े टूर्नामेंट मिस करने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली को एक अनुभवी कप्तान की जरूरत थी। 

वॉर्नर को कप्तानी का अनुभव

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे वार्नर अपनी कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के बाद वर्तमान में सिडनी वापस लौट गए हैं। लेकिन गुरुवार को, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की कि वार्नर तीन एकदिवसीय मैचों का हिस्सा होंगे। वार्नर (36) के पास कप्तानी के अनुभव की कमी नहीं है। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी, साढ़े चार सीज़न के लिए SRH के कप्तान रहे थे और 2016 में उन्हें खिताब तक पहुंचाया था।

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वॉड: ऋषभ पंत (रूल्ड आउट), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद , लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल सॉल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: SRH ने किया अपने कप्तान का ऐलान, अफ्रीकी स्टार को सौंपी फ्रेंचाइजी की कमान

#david warner #IPL #IPL 2023 #Axar Patel #Delhi Capitals
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe