Haryana: पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह पर महिला कोच ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

टीम इंडिया के पूर्व हॉकी कप्तान और हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। महिला कोच ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस बात की जानकारी दी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Haryana: पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह पर महिला कोच ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

Sandeep Singh, Former Indian hockey captain: टीम इंडिया के पूर्व हॉकी कप्तान और हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। महिला कोच ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद हरियाणा में सियासत भी गर्मा गई है। विपक्ष ने सिंह को पद से हटाने की मांग की है। इस मामले की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर मंत्री की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में IPC की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला कोच ने किए ये दावे

पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में महिला कोच ने छेड़छाड़ की तारीख 1 जुलाई 2022 बताई है। कोच ने मंत्री की कोठी से लेकर सुखना लेक तक लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराने की मांग की है। महिला कोच का आरोप है कि जॉब लगने से पहले ही संदीप सिंह ने दोस्ती करने के लिए कहा था। महिला कोच का दावा है कि मंत्री ने उन्हें मैसेज भी किए। बता दें कि संदीप सिंह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। सिंह एक पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ थे जिसके कारण उन्हें "फ्लिकर सिंह" के नाम से भी जाना जाता था।

जांच की मांग की

अपने ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने पर हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, मेरी छवि को खराब करने के लिए एक माहौल बनाया गया है। खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो। जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं।

जीवन पर बन चुकी है फिल्म

20 साल की उम्र में संदीप सिंह को 2007 हॉकी विश्वकप से सिर्फ दो दिन पहले गलती से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में गोली मार दी गई थी, जिससे उन्हें एक साल के लिए कमर से नीचे लकवा मार गया था। सिंह उस घटना से उबरे, खुद को भारतीय राष्ट्रीय टीम में फिर से स्थापित किया। वह 2008 और 2009 के सुल्तान अजलन शाह कप के संस्करणों में शीर्ष स्कोरर रहे, जिसमें भारत ने बाद में स्वर्ण पदक जीता।

संदीप सिंह के जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है। 2018 में रिलीज हुई इस फिर फिल्म में संदीप का किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया है। सिंह रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में जज के रूप में भी दिखाई दिए। सिंह को 2019 के राज्य विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर हरियाणा के पिहोवा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया था। बाद में उन्हें हरियाणा कैबिनेट में खेल मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

ये भी पढ़ें: New Year: वनडे विश्वकप से लेकर एशिया कप तक, साल 2023 में कुछ ऐसा है इंडियन क्रिकेट टीम का शेड्यूल

Latest Stories