Hockey WC 2023: क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत; जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

ओडिशा में चल रहे 15वें हॉकी विश्वकप के अगले मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह एक क्रॉसओवर मुकाबला होगा।

author-image
By Rajat Gupta
Hockey WC 2023: क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत; जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
New Update

Hockey World Cup 2023, India vs New Zealand: ओडिशा में चल रहे 15वें हॉकी विश्वकप के अगले मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह एक क्रॉसओवर मुकाबला होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेगी। सभी पूल की टॉप टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएंगी। वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमें क्रॉसओवर के जरिए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएंगी। 

भारत और न्यूजीलैंड अपने पूल में टॉप पर नहीं रहीं, यही कारण है कि इन टीमों को अब क्रॉसओवर मुकाबला खेलना है। भारत की टीम पूल-डी में है, जहां इंग्लैंड 7 अंक के साथ टॉप पर रही। टीम इंडिया के भी 7 अंक हैं लेकिन गोल डिफरेंस कम होने के कारण वह दूसरे पायदान पर रही। दूसरी ओर न्यूजीलैंड अपने पूल-सी में तीसरे पायदान पर रही।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच कब खेला जाएगा। 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 22 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच कहां खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच कितने बजे खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच कैसे देख सकते हैं। 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

 

हेड टू हेड

एफआईएच हॉकी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक भारत ने 44 बार न्यूजीलैंड का सामना किया है। इन 44 मुकाबलों में से भारत ने 24 मैच जीते हैं और 5 मैच टाई रहे हैं जबकि न्यूजीलैंड ने 15 मैच जीते हैं।

टीम इंडिया का पलड़ा भारी

टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया का सफर शानदार रहा है। भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था। इसके बाद इंग्लैंड के साथ भारत का मैच 0-0 से ड्रॉ रहा था। तीसरे मैच में भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया। दूसरी ओर न्यूजीलैंड को अपने पूल में नीदरलैंड्स और मलेशिया के खिलाफ हार मिली है। वहीं चिली के खिलाफ उन्होंने जीत दर्ज की थी। 

ये भी पढ़ें: Australian Open 2023: पूर्व नंबर 1 डेनियल मेदवेदेव ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, इगा ने बनाई अगले दौर में जगह

#Hockey #India vs New Zealand #Indian national hockey team #Hockey World Cup #Hockey World Cup 2023 #Birsa Munda Hockey Stadium #fih-odisha-hockey-mens-world-cup-2023
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe