Hockey WC 2023: क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने वेल्स से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते मुकाबला

हॉकी विश्वकप 2023 के अपने तीसरे मैच में टीम इंडिया का सामना का सामाना वेल्स से होगा। यह मैच गुरुवार, 19 जनवरी को खेला जाएगा।

author-image
By Rajat Gupta
Hockey WC 2023: क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने वेल्स से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते मुकाबला
New Update

India vs Wales, Hockey World Cup: हॉकी विश्वकप 2023 के अपने तीसरे मैच में टीम इंडिया का सामना वेल्स से होगा। यह मैच गुरुवार, 19 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम का सामना स्पेन और इंग्लैंड से हो चुका है। भारत ने स्पेन को जहां 2-0 से हराया था तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मैच गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

तीसरा मैच मेजबान टीम को जीतना काफी जरूरी है। भारतीय टीम क्रॉस ओवर मैच के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। लेकिन अगर टीम इंडिया वेल्स के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो वह अपने ग्रुप में टॉप पर रहेगी और क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर सकती है।

भारत और वेल्स के बीच मैच कब खेला जाएगा। 
भारत और वेल्स के बीच मुकाबला 19 जनवरी, गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत और वेल्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा।

भारत और वेल्स के बीच मैच बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में खेला जाएगा।

भारत और वेल्स के बीच मैच कितने बजे खेला जाएगा।
भारत और वेल्स के बीच मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

भारत और वेल्स के बीच मैच कैसे देख सकते हैं। 
भारत और वेल्स के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

भारत और वेल्स के बीच मैच मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।
भारत और वेल्स के बीच मैच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

बड़े अंतर से हराना होगा

आज अगर टीम इंडिया को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें वेल्स को बड़े अंतर से हराना होगा। अगर भारत ऐसा करने में नाकाम रहता है तो उसे इंग्लैंड और स्पेन के बीच होने वाले मुकाबले के ड्रॉ होने की उम्मीद करनी होगी। अगर भारतीय टीम वेल्स से हार जाती है तो वह अपने ग्रुप में टॉप पर नहीं पहुंच पाएगी, ऐसे में उसे क्रॉस ओवर मैच के तहत क्वार्टर फाइनल पहुंचना होगा। पूल डी में अभी इंग्लैंड टॉप पर, वहीं टीम इंडिया दूसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमों के 4-4 अंक हैं। हालांकि गोल डिफरेंस कम होने के कारण भारत इंग्लैंड से पीछे है। 

तीन बार आमना-सामना

भारत और वेल्स का अब तक तीन बार (2014, 2018 और 2022) आमना-सामना हुआ है। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुए इन मुकाबलों में भारत ने वेल्स को मात दी है। पिछले साल बर्मिंघम में भारत ने वेल्स पर 4-1  से हराया था। विश्वकप में पहली बार दोनों देश पहले बार भिड़ने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: वेल्स के खिलाफ जीत भारत को दिलाएंगी क्वार्टर फाइनल का टिकट, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

#Hockey #Indian national hockey team #Hockey World Cup #Hockey World Cup 2023 #fih-odisha-hockey-mens-world-cup-2023
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe