SA vs BAN: रिली रोसो ने तोड़ा युवराज सिंह का यह बड़ा रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा शतक

टी20 विश्वकप 2022 का 22वां मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की बीच सिडनी क्रिकेट क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए।

author-image
By Rajat Gupta
SA vs BAN: रिली रोसो ने तोड़ा युवराज सिंह का यह बड़ा रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा शतक
New Update

SA vs BAN, Rilee Rossouw Century, T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 का 22वां मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की बीच सिडनी क्रिकेट क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिली रोसो ने शानदार शतक जड़ा। वह 56 गेंदों पर 109 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए, साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यह टी20 विश्वकप 2022 का यह पहला शतक है।

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा एक और झटका, जम्पा के बाद यह दिग्गज खिलाड़ी आया कोरोना की चपेट में

ये रिकॉर्ड अपने नाम किए

publive-image

रिली टी20 विश्वकप में शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं। यह उनके टी20 करियर का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी। आज उन्होंने शतक लगाने के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह टी20 विश्वकप में सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा क्रिस गेल और ब्रेंडन मैकुलम ने किया है। गेल ने साल 2016 विश्वकप में 47 गेंदों पर और 2007 वर्ल्डकप में 50 गेंदों पर शतक जड़ा था। वहीं मैकुलम ने 2012 विश्वकप में 51 गेंदों में यह कारनामा किया था। रिले ने आज 52 गेंदों में सेंचुरी जड़ी। 

टी20 विश्वकप में सबसे तेज शतक

  • क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, मुबई- 2016: 47 गेंद
  • क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानसबर्ग- 2007: 50 गेंद
  • ब्रेंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश, पलेकल-2012: 51 गेंद
  • रिली रोसो बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022: 52 गेंद
  • अहमद शहजाद बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2014: 58 गेंद

ENG Vs IRE: आयरलैंड की जीत के बाद जाफर ने लिए माइकल वॉन के मजे, वीरू का ट्वीट भी हुआ वायरल

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा

publive-image

रिले ने आज अपनी तूफानी पारी के दौरान 7 चौके और 8 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह टी20 विश्वकप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। टी20 विश्वकप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2016 टी20 विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ 11 छक्के लगा थे। 2007 विश्वकप में गेल ने ही दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ 10 छक्के जड़े थे। आज रिले ने बांग्लादेश के खिलाफ 8 छक्के लगाए। वहीं 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्वकप की एक पारी में 7 छक्के लगाए थे। 

टी20 विश्वकप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • ब्रेंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश, 2012: 123 रन
  • क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007: 117 रन
  • एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका, 2014: 116 नाबाद
  • अहमद शहजाद बनाम बांग्लादेश, 2014: 111 नाबाद
  • रिली रोसो बनाम बांग्लादेश, 2022: 109 रन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

publive-image

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिली रोसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्या सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान।

IND Vs PAK: राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, नम आंखों में आए नजर- VIDEO

#Rilee Rossouw #South Africa #Yuvraj Singh #t20 world cup #ICC Men's T20 World Cup #bangladesh cricket #BANGLADESH
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe