कौन है ये लड़की? Team India के साथ हमेशा रहती है मौजूद, जानें क्या है इनका रोल

टी20 विश्वकप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थी। टीम के साथ 16 सदस्यीय स्टाफ भी रवाना हुआ था।

author-image
By Rajat Gupta
कौन है ये लड़की? Team India के साथ हमेशा रहती है मौजूद, जानें क्या है इनका रोल
New Update

BCCI, Supporting staff, Raj Laxmi Arora, T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थी। टीम के साथ 16 सदस्यीय स्टाफ भी रवाना हुआ था। इनके कोचिंग के साथ ही कई सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। सभी लोगों को टीम इंडिया में अलग-अलग रोल हैं। सपोर्ट स्टाफ में एक लड़की भी टीम इंडिया के साथ नजर आ रही है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिरी यह लड़की कौन है और टीम में इसका क्या रोल है। 

कौन हैं राजलक्ष्मी अरोड़ा

publive-image

भारतीय टीम के बैकरूम स्टाफ में शामिल इस लड़की का नाम राजलक्ष्मी अरोड़ा है। वह हर दौरे पर टीम इंडिया के साथ नजर आती हैं। वह बीसीसीआई में सीनियर मीडिया प्रोड्यूसर के पद पर तैनात हैं। वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों, बीसीसीआई अधिकारियों और फैंस के बीच रिश्तों को मजबूत करने का काम करती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस को टीम से जुड़ी अपडेट देती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट राइटर के तौर पर की थी।

पहले सोशल मीडिया मैनेजर थीं

publive-image

राजलक्ष्मी अरोड़ा साल 2015 में बीसीसीआई में सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर शामिल हुई थीं। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन से डिग्री ली है। वहीं उन्होंने स्कूलिंग रिवरडेल हाई-स्कूल से की है। 2019 में उन्हें BCCI की चार सदस्यीय आंतरिक समिति  का हेड नामित किया गया था। इससे पहले वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आंतरिक शिकायत समिति के प्रमुख के पद पर रही हैं। राजलक्ष्मी आईपीएल के कुछ सीजन में मीडिया मैनेजर के तौर पर नजर आई हैं। 

#INDIA CRICKET TEAM #India national cricket team #India #ICC Men's T20 World Cup #t20 world cup #Australia #टी-20-विश्व-कप-2022
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe