गरीबी में बीता BCCI के नए अध्यक्ष का बचपन, वर्ल्ड कप में बेटे के चयन पर भी हुआ था विवाद

बीसीसीआई (BCCI) की एजीएम (AGM) में पूर्व भारतीय ऑल राउंडर रोजर बिन्नी को नया अध्यक्ष बनाने पर मुहर लगा दी गई है। वो पूर्व भारतीय कप्तान रहे सौरव गांगुली की जगह लेंगे। जिनका 3 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। रोजर बिन्नी भारत की ओर से खेलने वाले पहले एंग्लो इंडियन प्लेयर थे। उनके पूर्वज स्कॉटलैंड के रहने वाले थे। उनका बचपन गरीबी में बीता था, उनके पिता रेलवे गार्ड थे। 

author-image
By puneet sharma
गरीबी में बीता BCCI के नए अध्यक्ष का बचपन, वर्ल्ड कप में बेटे के चयन पर भी हुआ था विवाद
New Update

बीसीसीआई (BCCI) की एजीएम (AGM) में पूर्व भारतीय ऑल राउंडर रोजर बिन्नी को नया अध्यक्ष बनाने पर मुहर लगा दी गई है। वो पूर्व भारतीय कप्तान रहे सौरव गांगुली की जगह लेंगे। जिनका 3 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। रोजर बिन्नी भारत की ओर से खेलने वाले पहले एंग्लो इंडियन प्लेयर थे। उनके पूर्वज स्कॉटलैंड के रहने वाले थे। उनका बचपन गरीबी में बीता था, उनके पिता रेलवे गार्ड थे। 

ऐसा रहा है अब तक का रोजर बिन्नी का करियर 

publive-image

रोजर बिन्नी भारत के प्रसिद्ध ऑल राउंडर रहे हैं, वो भारत की 1983 वाली विश्व विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वो 2000 में मोहम्मद कैफ की अगुवाई में U19 का विश्व कप जीतने वाली विश्व विजेता टीम के कोच भी रहे हैं। इसके अलावा वो नेशनल सेलेक्टर भी रह चुके हैं। वो कर्नाटक क्रिकेट संघ में भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट के अलावा वो एथलीट, फुटबॉलर और हॉकी प्लेयर भी रह चुके हैं। 

चयनकर्ता थे तो हुआ था विवाद 

2012 में वो नेशनल सेलेक्टर बने थे, 2015 के विश्व कप के समय भी वो अपने पद पर थे। जब उनके पुत्र स्टुअर्ट बिन्नी का टीम में चयन किया गया था, इस पर विवाद भी हुआ था। तब उन्होंने बताया था कि जब उनके पुत्र के नाम पर विचार किया जाता था, तो वो मीटिंग छोड़कर चले जाते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने सेलेक्टर के तौर पर कभी अपने पुत्र का पक्ष नहीं लिया। 

रोजर बिन्नी के करियर आँकड़े 

publive-image

रोजर बिन्नी ने भारत के लिए कुल 27 टेस्ट मैच खेले, इनकी 41 पारियों में उन्होंने 830 रन बनाए। उन्होंने ये रन 23.06 की औसत से और 5 अर्धशतकों के साथ बनाए, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन का रहा। गेंदबाजी में उन्होंने 27 मैचों की 38 पारियों में 47 विकेट लिए हैं, इसमें 2 बार 5 विकेट भी लिए, 56 रन देकर 6 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 

तो वहीं 72 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने 49 पारियों में 629 रन 16.13 की औसत के साथ 1 अर्धशतक की मदद से बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने 72 मैचों की 67 पारियों में 77 विकेट लिए हैं, 29 रनों पर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

#BCCI President #team india #t20 world cup #Roger Binny #BCCI
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe