IPL 2023 में धोनी, जडेजा और स्टोक्स को साथ खेलते देखने के लिए एक्साइटेड फैंस, सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शंस

कोच्चि में आईपीएल 2022 के लिए हो रहे मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को बड़ी बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया है। CSK ने 16.25 करोड़ रुपये में स्टोक्स को खरीदा है। CSK की इस खरीददारी के बाद सोशल मीडिया पर

author-image
By Sonam Gupta
IPL 2023 में धोनी, जडेजा और स्टोक्स को साथ खेलते देखने के लिए एक्साइटेड फैंस, सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शंस
New Update

कोच्चि में आईपीएल 2022 के लिए हो रहे मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को बड़ी बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया है। CSK ने 16.25 करोड़ रुपये में स्टोक्स को खरीदा है। CSK की इस खरीददारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। जी हां, फैंस एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स को एक ही टीम से खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंं : IPL Auction: वर्ल्डकप जिताने वाले युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी की चांदी, GT ने बेस प्राइस का 15 गुना पैसा लुटाया

पीली जर्सी में दिखेंगे Ben Stokes 

 

इस बात में कोई संदेह नहीं है की IPL 2023 बहुत ही रोमांचक होने वाला है। खासतौर पर चेन्ऩई सुपर किंग्स के फैंस के लिए। फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में Ben Stokes16.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ लिया है। बेन को खरीदने के लिए आरसीबी, आरआर, एलएसजी, एसआरएच जैसी टीमों ने भी बोली लगाई। लेकिन मानो, CSK ने हर हाल में Ben Stokes को खरीदने की ठान रखी थी और वह आखिर तक बोली लगाकर इंग्लिश खिलाड़ी को साथ जोने में कामयाब रही।

बेन स्टोक्स ना केवल एक शानदार ऑलराउंडर हैं, बल्कि वह फ्रेंचाइजी को कैप्टेंसी का विकल्प भी देते हैं। यदि स्टोक्स CSK के लिए अच्छा करते हैं, तो संभव है कि एमएस धोनी के बाद उन्हें टीम की कमान सौंपी जाए। हालांकि फिलहाल, CSK फैंस सोशल मीडिया पर इस बात का जश्न मनाते दिख रहे हैं कि माही, जडेजा और Ben Stokes तीनों एक साथ खेलते नजर आएंगे। तो आइए आपको भी दिखाते हैं फैंस के रिएक्शंस...

सोशल मीडिया पर खुशी से झूम उठे CSK फैंस

 

 

#csk #ben stokes #IPL 2023 Auction #ravindra jadeja #MS Dhoni #chennai super kings
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe