Travis Head Wicket Varun Chakravarthy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जा रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ओपनिंग पर उतरने वाले ट्रेविस हेड (Travis Head) ने आते ही अपना काम शुरू कर दिया। एक बार को तो लगा कि हेड भारत के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल जैसे पारी खेल जाएंगे, लेकिन स्टार भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का कुछ अलग ही प्लान था।

वरुण चक्रवर्ती ने पहली ही गेंद पर Travis Head को भेजा पवेलियन

रोहित शर्मा ने 9वें ओवर के जरिए वरुण चक्रवर्ती को अटैक पर लाने का फैसला किया। चक्रवर्ती ने ओवर की पहली गेंद स्टीव स्मिथ को फेंकी, जिस पर उन्होंने सिंगल लिया और Travis Head स्ट्राइक पर आए। हेड ने वरुण की गेंद पर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

हेड गेंद को पूरी तरह से बल्ले पर ले नहीं सके, जिसके चलते गेंद हवा में गई और लॉन्ग ऑफ पर मौजूद शुभमन गिल ने लंबी दौड़ लगाकर बिना कोई गलती किए कैच पूरा कर लिया। हेड का विकेट गिरते ही टीम इंडिया में खुशी का माहौल देखने को मिला। हेड के आउट होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हेड ने 33 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन स्कोर किए।

वरुण चक्रवर्ती का चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल

बता दें कि वरुण चक्रवर्ती ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के जरिए चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अपने पहले मुकाबले में चक्रवर्ती ने पंजा खोला था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वरुण ने कमाल करते हुए अपने ओवर की दूसरी गेंद पर हेड का बड़ा विकेट अपने नाम कर लिया।

Read more:

IND vs AUS: दुबई में सिर्फ 3 बार 250 से ज्यादा रन हुए चेज, भारत को इसलिए ऑस्ट्रेलिया को जल्दी रोकना जरूरी