Rohit-Virat Angry On Kuldeep Yadav: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी के 32वें ओवर के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर बुरी तरह से गुस्सा गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि कि पूरा माजरा क्या है।

Kuldeep Yadav पर क्यों गुस्साए रोहित-विराट?

पारी के 32वें ओवर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने मिड विकेट की दिशा में शॉट खेला। गेंद विराट कोहली की तरफ गई, जिसे उन्होंने कुलदीप की तरफ यानी बॉलिंग एंड पर थ्रो किया। कुलदीप ने अपनी तरफ आती हुई गेंद को देखा और उसे पकड़ा नहीं, जिसके बाद गेंद सीधा कवर पर लगे रोहित शर्मा की तरफ गई।

कुलदीप के गेंद ना पकड़ने पर पहले तो विराट कोहली गुस्साए और फिर रोहित शर्मा ने भारतीय स्पिनर को गुस्से में कुछ कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कुलदीप गेंद को छोड़ते हैं तो पहले विराट कोहली उन्हें कुछ कहते हैं। इसके बाद कवर पर लगे कप्तान रोहित शर्मा Kuldeep Yadav पर गुस्सा जाते हैं। देखने में ऐसा लगा कि दोनों ने कुलदीप को अपशब्द बोल दिए।

दुबई में पहला मुकाबला खेल रही ऑस्ट्रेलिया टीम

बता दें कि इस मैच के जरिए ऑस्ट्रेलिया टीम दुबई में पहला मुकाबला खेल रही है। चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही है, जिसके चलते कंगारू टीम ने ग्रुप चरण के मुकाबले पाकिस्तान में खेले। अब भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में खेल रही है।

टीम इंडिया ने दुबई में खेले मुकाबले

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करन से इनकार कर दिया था, जिसके बाद दुबई को उनके लिए वेन्यू के रूप में चुना गया था। टीम इंडिया ने ग्रुप चरण के मुकाबले दुबई में खेले।

Read more:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? BCCI ने खोला राज