चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सफ़र निराशाजनक रहा है और वें इस सीजन अभी तक सिर्फ एक ही मुकाबला जीत पाए हैं। वहीं बीच सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा जहाँ उनके कप्तान Ruturaj Gaikwad भी चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को बीच सीजन में वापिस से कप्तानी सौप दी गई है लेकिन Ruturaj Gaikwad की कमी बल्लेबाज़ी क्रम में साफ़ खल रही हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 वर्षीय ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाज़ को ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन कर लिया हैं।

Ruturaj Gaikwad का रिप्लेसमेंट है ये खिलाड़ी:

चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ दिनों पहले ही कुछ युवा खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया था। उन्ही खिलाड़ियों में से महाराष्ट्र के 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे को टीम ने Ruturaj Gaikwad के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया हैं। उन्होंने अपने आक्रामक बल्लेबाज़ी से सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

Image

कैसा है आयुष म्हात्रे का रिकॉर्ड:

म्हात्रे अब तक मुंबई के लिए 9 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में दो शतकों की मदद से कुल 504 रन बना चुके हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में ही दो शतक जड़ते हुए 65.42 की शानदार औसत से 458 रन बनाए हैं। क्रिकबज से बातचीत में CSK के एक सूत्र ने खुलासा किया है कि उन्हें जल्द से जल्द टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ से पहले होंगे उपलब्ध:

चेन्नई सुपर किंग्स के एक सूत्र ने क्रिकबज को बताया “वह कुछ दिनों में मुंबई में टीम से जुड़ेंगे।" चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला अभी लखनऊ सुपर जायंट्स से है जहाँ इसके बाद टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में 20 अप्रैल को मुकाबला खेलने के लिए जाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के इस आईपीएल के सीजन में वापसी करने की जरुरत हैं। 6 मुकाबले में सिर्फ एक जीत के साथ वें अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है और उन्हें क्वालीफाई करने के लिए अब लगभग हर मुकाबले जीतने की जरुरत हैं।

Read Also: IPL 2025: मुंबई के खिलाफ 50 रन जड़ते ही इतिहास रच देंगे KL Rahul, विराट भी अपने करियर में नहीं कर सके हैं ये कारनामा

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।