3 Best Records of Smriti Mandhana in Women Cricket History: भारत ने महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला है। आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी थी, तीसरा मैच राजकोट में खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने 435 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में कप्तानी कर रहीं स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, जिन्होंने 80 गेंद में 135 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस शतकीय पारी के दम पर स्मृति ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
3 Best Records of Smriti Mandhana in Women Cricket History
स्मृति मंधाना ने महज 70 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इसी के साथ वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था, जिन्होंने पिछले साल 87 गेंद में सेंचुरी लगाई थी। तो चलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं स्मृति मंधाना के तीन सबसे जबरदस्त रिकॉर्ड्स के बारे में।
1. एक साल में सबसे ज्यादा रन
स्मृति मंधाना ने साल 2025 की शुरुआत में ही 70 गेंद में सेंचुरी लगाकर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी यह फॉर्म साल 2024 की शुरुआत से ही चली आ रही है। पिछले वर्ष स्मृति तीनों फॉर्मेट में मिलाकर एक साल के भीतर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने 2024 में कुल 1,602 रन बनाए, जो महिला क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने एक साल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वुल्वार्ट के 1,593 रनों का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था।
2. भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक
स्मृति मंधाना पहले ही महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं। उन्होंने अब वनडे क्रिकेट में 10 शतक लगा दिए हैं, उनसे पहले यह भारतीय रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम था, जिन्होंने अपने करियर में 7 शतक लगाए थे। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में अब उनसे ऊपर सिर्फ न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13) और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (15) हैं।
3. एक साल के अंदर टी20 क्रिकेट में 100 चौके लगाने वाली पहली खिलाड़ी
स्मृति मंधाना के सीमित ओवरों के क्रिकेट में आंकड़े बहुत ही लाजवाब हैं। वो एक साल के भीतर महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे अधिक चौके लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनी थीं। उन्होंने साल 2024 में टी20 मैचों में 763 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 104 चौके लगाए थे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज के नाम था, जिन्होंने 2023 में कुल 99 चौके लगाए थे।
Read More Here:
INDW vs IREW: Pratika Rawal ने मचाया धमाल, अपने वनडे कैरियर का जड़ा पहला शतक!
Virat Kohli ने छोड़ी थी टेस्ट कप्तानी: '2022 में आज का दिन' भारतीय क्रिकेट का अनोखी दिन
Smriti Mandhana ने ठोका 10वां शतक, बतौर भारतीय महिला क्रिकेटर ये कीर्तिमान किया स्थापित!