3 Expensive Players Who Flop in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कई अनकैप्ड और युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ नए चेहरे भी अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कम रकम में खरीदा गया था। वहीं, ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ऊंची कीमत पर बिककर खूब चर्चा बटोरी थी। लेकिन अब वही महंगे खिलाड़ी आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अपनी टीम के लिए फ्लॉप साबित हो रहे हैं। जिसके चलते अब उन महंगे खिलाड़ियों पर आईपीएल 2025 के तुरंत बाद रिलीज होने का खतरा मंडरा रहा है।

IPL 2025 के तुरंत बाद इन 3 खिलाड़ियों का रिलीज होना पक्का

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए रिटेन नहीं किया था। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया। जिसके बाद ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। लेकिन अब आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन बेहद खराब चल रहा है। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में अब तक 6 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 8 के औसत से सिर्फ 40 रन बनाए हैं।

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) आईपीएल 2025 (IPL 2025) के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन वह अपने प्रदर्शन से टीम के लिए काफी महंगे साबित हो रहे हैं। वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2025 में अब तक 6 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 28.50 के औसत से सिर्फ 114 रन बनाए हैं। जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन वह गेंद या बल्ले से टीम के लिए कमाल नहीं कर पा रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2025 में अब तक 6 मैच खेले हैं। इन 6 मैचों में जडेजा ने 21.25 के औसत से सिर्फ 85 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 8.65 की इकॉनमी से अब तक सिर्फ 2 विकेट लिए हैं।

Read More Here:

रेड छोड़कर ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी RCB टीम? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और कैसा है रिकॉर्ड

MS Dhoni बने कप्तान तो मचा Mumbai Indians फैंस में हड़कंप, रोहित शर्मा को फिर से कमान देने की तेज हुई मांग

EXCLUSIVE: शतक से पहले प्रियांश को पोंटिंग-श्रेयस ने क्या कहा था? युवा क्रिकेटर ने खोला PBKS के ड्रेसिंग रूम का राज

Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।