Table of Contents
भारतीय प्रीमियर लीग 2025 की उलटी गिनती शुरू हो गई है जहाँ इस टूर्नामेंट का आगाज़ 22 मार्च से हो रहा हैं। आईपीएल की 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस 23 मार्च को अपने सफ़र का आगाज़ करेगी जहाँ उनका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला हैं।
पिछले सीजन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में बेहतरीन वापसी का प्रयास करने वाली हैं। इस सीजन सभी खिलाड़ी तैयार नज़र आ रहे है और मुंबई इंडियंस की स्क्वाड काफी मजबूत नज़र आ रही हैं।
Hardik Pandya दूसरी बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हैं। पिछले साल Hardik Pandya को टीम ने कप्तान के पद पर नियुक्त किया था। उनके पास स्क्वाड में काफी गहराई है लेकिन इसके बावजूद Hardik Pandya इस सीजन इन 3 खिलाड़ियों को मौक़ा नहीं देने वाले हैं।
किन खिलाड़ियों को Hardik Pandya नहीं देंगे मौक़ा?
कर्ण शर्मा
इस लिस्ट में पहला नाम कर्ण शर्मा का है जो एक लेग स्पिनर है, हालाँकि उनके टीम में काफी स्पिनर मौजूद है और इसी कारण तेज़ गेंदबाजों को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या कर्ण शर्मा को एक भी मुकाबले में मौका देते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस बार भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा है। उन्होंने पिछले साल कुछ मुकाबले भी खेले थे लेकिन इस बार मुंबई की तेज़ गेंदबाज़ी की यूनिट काफी ज्यादा मजबूत और संतुलित नज़र आ रही है जिस कारण अर्जुन को एक भी मुकाबला मिलना मुश्किल नज़र आ रहा हैं।

अर्शिन कुलकर्णी
अर्शिन कुलकर्णी ने अंडर 19 क्रिकेट में धमाल मचाया था जो एक ऑल राउंडर है। हालाँकि उनके पास अभी अनुभव की कमी है और उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम तैयार कर रही हैं। इसी कारण उन्हें इस सीजन एक भी मुकाबला मिलना मुश्किल नजर आ रहा हैं।
Read More Here: