5 Cricketers Who Might Retire After Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है। जिसके लिए भारत ने क्वालीफाई कर लिया है। यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद कप्तान Steve Smith ने संन्यास की घोषणा कर दी थी। यह घोषणा 5 मार्च को की गई थी।

Steve Smith के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ये 5 दिग्गज भी ODI से ले सकते हैं संन्यास

Steve Smith के संन्यास के बाद 5 अन्य खिलाड़ियों के भी संन्यास लेने की संभावना है। जो रूट, महमूदुल्लाह रियाद, मुश्फिकुर रहीम, ग्लेन मैक्सवेल और आदिल राशिद के भी वनडे से संन्यास लेने की संभावना है।

जो रूट

Steve Smith के बाद इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन वह वनडे से संन्यास लेकर लाल गेंद के क्रिकेट पर फोक्स कर सकते हैं। जो रूट ने 2019 के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मैच में शतक लगाया है।

महमूदुल्लाह रियाद

बांग्लादेश के महमूदुल्लाह रियाद ने पिछली पांच वनडे पारियों में चार बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें से वे दो बार नाबाद रहे। उनका फॉर्म जबरदस्त है। लेकिन वे 39 साल के हो चुके हैं। ऐसे में रियाद किसी एक फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं।

मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम ने 30 मैच पहले वनडे में शतक लगाया था। उनकी उम्र भी 37 साल है। ऐसे में रहीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा भी कर सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल

वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में आखिरी बार 150 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद से उन्होंने अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। उनकी उम्र 36 साल है। ऐसे में उम्मीद है कि ग्लेन मैक्सवेल भी वनडे से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं और लाल गेंद वाले क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

आदिल राशिद

Steve Smith के बाद 37 वर्षीय आदिल राशिद इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर हैं। वह वनडे क्रिकेट में न तो बल्ले से और न ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं। ऐसे में वह भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं।

Read More Here:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? BCCI ने खोला राज

ट्रेविस हेड के विकेट पर झूम उठीं कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा, रिएक्शन हो रहा है वायरल

Matt Henry ने भारत के खिलाफ खोला ऐतिहासिक पंजा... IND vs NZ मैच में बनाए 3 अहम रिकॉर्ड

Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो