29 Apr, 2023

BY: Rajat Gupta

अजिंक्य रहाणे

मोहित शर्मा

मोहित टीम इंडिया के लिए आखिरी बाद अक्टूबर 2015 में खेलते हुए नजर आए थे। वह आईपीएल में बतौर नेट बॉलर भी दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस सीजन के उन्होंने अपनी गेंदबाजी से गुजरात को कई मैच जिताए हैं। वह अब तक 4 मैच की 4 पारियों में 6.15 की इकॉनमी से 6 विकेट चटका चुके हैं।

अमित मिश्रा

मिश्रा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे। इस सीजन इम्पैक्ट प्लेयर रूल आने के बाद लखनऊ ने उन्हें बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा। मिश्रा ने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन दिए और दो विकेट चटकाए थे।

पीयूष चावला

चावला ने दिसंबर 2012 में अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। आईपीएल के पिछले सीजन में वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन मिनी ऑक्शन में मुंबई ने उन पर दांव लगाया। 16वें सीजन में अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में पीयूष ने 9 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.87 की रही है।

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा आखिरी बार 2016 में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। 15वें सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में ईशांत भी अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद आईपीएल 2023 से पहले मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें बेस प्राइस 50 लाख में खरीद लिया था। All Image Credit IPL/BCCI

Thanks For Reading!

Next: T20 WORLD CUP में यह 2 होंगे WICKET KEEPER

Read Next