SRH vs KKR: बस 2 छक्के लगाकर 'Sixer King' बने आंद्रे रसल, बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

कोलकाता की जीत में स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल (Andre Russell) ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया। इस फॉर्मेट में उन्होंने अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं। रसल ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। 

Andre Russell

Andre Russell, image ipl/bcci

New Update

गुरुवार को आईपीएल 2023 में टूर्नामेंट का 47वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला गया, जहां केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 5 रन से धूल चटाई। कोलकाता की जीत में स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल (Andre Russell) ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया।

ये भी पढ़ें- SRH vs KKR: आखिरी ओवर में जीते नाइट राइडर्स, सनराइजर्स को 5 रन से हराया

Andre Russell

रसल का बड़ा कारनामा

दरअसल, तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर आंद्रे रसल ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं। रसल ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। 

सनराइजर्स के खिलाफ रसल ने मात्र 15 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। 160 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। रसल ने अपनी पारी की तीसरी ही गेंद पर छक्के के साथ अपना खाता खोला था। पारी का अपना दूसरा छक्का लगाते ही आंद्रे ने 600 सिक्स पूरे किए। 

शानदार रहा करियर 

आंद्रे रसल टी20 क्रिकेट के सबसे सफलतम खिलाड़ी माने जाते हैं। अब तक उन्होंने फटाफट क्रिकेट के 446 मैचों में 26.45 की औसत से कुल 7488 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.70 का रहा। 384 पारियों में रसल 600 छक्के और 501 चौके लगा चुके हैं। 

अनुभवी ऑलराउंडर के नाम पर टी20 में 2 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा वह गेंद से भी 397 विकेट लेने में कामयाब हुए।

MI vs KKR Heat to Head

इस सीजन मिलाजुला प्रदर्शन

IPL 2023 में 35 वर्षीय ऑलराउंडर का प्रदर्शन मिलाजुला ही देखने को मिला है। 10 मैचों में उन्होंने 148.21 के स्ट्राइक रेट से कुल 166 रन बनाए, जिसमें नाबाद 38 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। बॉलिंग में भी वह सिर्फ 7 विकेट ही ले सके।

कोलकाता अब तक खेले 10 में से केवल 4 मैच जीतने में सफल हुई है, जबकि 6 में टीम को हार मिली। आने वाले मुकाबले केकेआर के लिए काफी अहम होने वाले हैं, ऐसे में रसल के प्रदर्शन पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • 1056 - क्रिस गेल 
  • 812 - कीरोन पोलार्ड
  • 600 - आंद्रे रसल
  • 480 - ब्रेंडन मैकुलम
#kkr #andre russell #kolkata knight riders #SRH Vs KKR
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe