Table of Contents
Mumbai T20 League: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भ्रष्टाचार थोड़ा भी नहीं भाता। वह इस चीज के लिए बेहद ही सख्ती से कार्य करते हैं। हाल ही में मुंबई T20 लीग (Mumbai T20 League) की एक टीम के मालिक, गुरमीत सिंह भमराह को लेकर उन्होंने अपना सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।
दरअसल गुरमीत सिंह भमराह को मैच फिक्सिंग की कोशिश के आरोप में BCCI ने उन्हें आजीवन प्रतिबंध यानी की लाइफटाइम के लिए बैन कर दिया है। अब वह कभी कभी भी इस लीग का हिस्सा नहीं होंगे।
Mumbai T20 League: जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल यह घटना आज की नहीं है। यह साल 2019 की है। साल 2019 में खेले गए मुंबई T20 लीग के सेमीफाइनल के दौरान गुरपीत सिंह पर आरोप लगा था कि वह एक खिलाड़ी को गुमराह कर मैच फिक्स करने की कोशिश किये हैं।
यह मामला तब सामने आया जब वह खिलाडी ईमानदारी दिखाते हुए BCCI के पास जा पंहुचा। उस खिलाड़ी ने BCCI की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई (Anti-Corruption Bureau) को सारी बाते बता दी। इसके बाद जांच शुरू हो गई।
BCCI के लोकपाल जस्टिस ने सुनाई सजा
जांच में पाया गया कि वह दोषी है और यह लोकपाल को भेज दिया गया। जिसके बाद BCCI के लोकपाल जस्टिस अरुण मिश्रा ने आरोपों को सही माना। और आरोपी को BCCI के एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने के आरोप में सबसे कड़ी सजा आजीवन प्रतिबंध का सुना दिया गया। बता दें, अरुण मिश्रा भारत के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं।
Mumbai T20 League: मुंबई T20 लीग की हुई वापसी
मुंबई T20 लीग की इस साल वापसी हो रही है। दरसल यह लीग साल 2018 में शुरू हुआ था। लेकिन कोरोना के कारण दो सीजन के बाद इसे रोक दिया गया। अब लगभग 6 साल के बाद यह वापसी कर ली है। जैसे ही आईपीएल 2025 ख़त्म होगा, यह 25 मई से एक बार फिर शुरू हो जाएगा।

Mumbai T20 League: मुंबई T20 लीग में 8 टीमें होंगी शामिल
6 साल बाद लौटी इस लीग में यह टीमें लेंगी हिस्सा...
- नॉर्थ मुंबई पैंथर्स
- एआरसीएस अंधेरी
- ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट
- नामो बांद्रा ब्लास्टर्स
- ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स
- आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स
Read More :
KL Rahul ने पहली बार कराया अपनी क्यूट बेबी "इवारा" का दीदार, जानिए क्या है इस नाम का मतलब?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।