IPL 2025: अब से करीब दो हफ्तों बाद भारत में विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज होगा। दरअसल हम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) की बात कर रहे हैं। 22 मार्च, 2025 से इसकी शुरुआत होने वाली है। आगामी संस्करण से पूर्व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक नया नियम जारी किया है।

हालांकि ये नियम थोड़ा हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर चर्चाएं भी हो रही हैं, जहां फैंस अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। बता दें कि इस नियम का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों को जुर्माना भी लगेगा। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।

IPL 2025 को लेकर बीसीसीआई ने जारी किया निया नियम

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण कई मायनों में और भी धमाकेदार होने वाला है। दरअसल पिछले साल के आखिर में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी ने कई नए-नए और धुरंधर खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा। वहीं पुराने खिलाड़ियों को रिलीज भी किया।

आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले कई सारी टीमों को नया कैप्टन मिला है। उस लिहाज से यह काफी रोचक होगा। आगामी सीजन से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके मुताबिक आईपीएल 18 में खिलाड़ियों के स्लीवलेस जर्सी यानि बिना बाजू वाली जर्सी पहनने पर बैन लग गया है।

ऐसा करते हुए अगर कोई प्लेयर पाया जाता है, तो उसे पहली चेतावनी दी जाएगी। वहीं दुबारा ये हरकत करने वाले उसी खिलाड़ी पर जुर्माना लगेगा। हालांकि इस नियम को लेकर ऐसी बातें की जा रही हैं कि यह केवल पोस्ट या प्री मैच शो के लिए ही मान्य है। वहीं कुछ का मानना है कि अभ्यास के दौरान भी खिलाड़ियों को ऐसा करने से बचने की जरूरत होगी।

इस नियम को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। पहला समूह इस फैसले के पक्ष में है। वहीं दूसरे समूह ने खुलकर बीसीसीआई के इस नियम की आलोचना की है।

Read More Here:

IND vs NZ Final Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में होगी खिताबी जंग, जानें कब कहां और कैसे देखें लाइव

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।