BCCI Naman Awards 2025 Full List Recipients Sachin Tendulkar Jasprit Bumrah: BCCI Naman Awards BCCI ने बीते शनिवार नमन अवॉर्ड्स का आयोजन किया, इसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह में कुल 25 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। यहां आप जान सकते हैं कि किस खिलाड़ी को कौन सा पुरस्कार मिला है।
BCCI Naman Awards 2025 Full List Recipients Sachin Tendulkar Jasprit Bumrah
आपको याद दिला दें कि BCCI ने 2006-2007 में अवॉर्ड देना शुरू किया था। ये पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिए जाते हैं जिन्होंने पिछले एक वर्ष में सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया हो। पुरुष और महिला क्रिकेटरों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यहां देखिए 25 पुरस्कार पाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट।
पहले मंसूर अली खान पटौदी और कर्नल सीके नायडू के नाम से दो अलग-अलग अवॉर्ड समारोह किए जाते थे, लेकिन 2016 में दोनों को मिलाकर नमन अवॉर्ड नाम दे दिया गया था। बताते चलें कि सीके नायडू (NA) और मंसूर अली खान पटौदी (MAN) के नामों को मिलाकर नमन पुरस्कार की रचना हुई थी।
BCCI नमन अवॉर्ड में पुरस्कृत सभी क्रिकेटरों की लिस्ट:
- कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (पुरुष)- सचिन तेंदुलकर
- पॉली उमरीगर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)- जसप्रीत बुमराह
- सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला)- स्मृति मंधाना
- सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष/महिला)- सरफराज खान / आशा शोभना
- बीसीसीआई विशेष पुरस्कार (पुरुष)- रविचंद्रन अश्विन
- वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली (महिला)- स्मृति मंधाना
- वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली (महिला)- दीप्ति शर्मा
- घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर (पुरुष)- अक्षय तोत्रे
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (पुरुष) काव्या तेवतिया
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)- विष्णु भारद्वाज
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू)- प्रिया मिश्रा
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू)- ईश्वरी अवासरे
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)- हेमचुदेशन जेगनाथन
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (पुरुष)- लक्ष्य रायचंदानी
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)- नीज़ेखो रूपरेओ
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन (पुरुष) हेम छेत्री
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (एलिट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)- पी विद्युथ
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (एलिट ग्रुप) में सर्वाधिक रन (पुरुष)- अनीश केवी
- माधवराव सिंधिया पुरस्कार रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)- तनय त्यागराजन
- माधवराव सिंधिया पुरस्कार रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट (पुरुष)- आर. साई किशोर
- माधवराव सिंधिया पुरस्कार रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन (पुरुष)- अग्नि चोपड़ा
- माधवराव सिंधिया पुरस्कार रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक रन (पुरुष)- रिकी भुई
- लाला अमरनाथ पुरस्कार घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (पुरुष)- शशांक सिंह
- बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (टीम)- मुंबई
- लाला अमरनाथ पुरस्कार रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (पुरुष)- तनुष कोटियन
Read More Here:
"आईपीएल के लिए मैं..." Ravi Ashwin सीएसके में वापसी को है तैयार, जानिए क्या बोला?
Gautam Gambhir ने चैंपियंस ट्रॉफी में विराट-रोहित की भूमिका को बताया अहम, जानिए क्या कहा?