Harry Brook IPL Ban: IPL BCCI ने कड़ा एक्शन लेते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक को IPL में खेलने से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। हैरी ब्रूक वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही निजी कारणों से IPL 2025 में खेलने से मना कर दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बीसीसीआई ने अपनी नई पॉलिसी के तहत ब्रूक पर 2 साल का बैन लगाने का फैसला लिया है।

Harry Brook IPL Ban

द इंडियन एक्स्प्रेस में छपी एक रिपोर्ट अनुसार BCCI के एक सूत्र ने बताया, "हैरी ब्रूक के संबंध में ECB ऑफिशियल्स से संपर्क साधा गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को बता दिया गया है कि वह अपनी नई पॉलिसी के तहत ब्रूक को 2 साल के लिए प्रतिबंधित करने वाला है।"

सूत्र ने आगे यह भी बताया कि पिछले वर्ष IPL 2025 मेगा ऑक्शन होने से पहले नीलामी में रजिस्टर करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को नए नियमों की जानकारी दी गई थी। बोर्ड ने नई नियमावली बनाई है और प्रत्येक खिलाड़ी को नए नियमों का पालन करना होगा।

क्या कहता है BCCI का नया नियम?

पिछले वर्ष IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले BCCI ने नई नियमावली जारी की थी। खिलाड़ियों पर बैन लगाने का नियम कहता है कि, "ऑक्शन के लिए जो भी खिलाड़ी अपना नाम रजिस्टर करता है और यदि कोई टीम उसे खरीद लेती है। ऐसा प्लेयर अगर सीजन के शुरू होने से पहले खेलने से इनकार करता है तो उसपर 2 सीजन का बैन लगा दिया जाएगा।"

आपको बता दें कि हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अभी तक दिल्ली की टीम ने उनका कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है। ब्रूक नए नियमों के तहत इंडियन प्रीमियर लीग से 2 साल का बैन झेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Read More Here:

चोटिल Mark Wood चार महीने के लिए क्रिकेट से दूर, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर!

Fact Check: 'मेरा करियर बर्बाद...', रोजा ना रखने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी? जानें वायरल वीडियो की हकीकत