Nora Fatehi WPL Final Performance: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले फाइनल (MI vs DC Final) में अब बॉलीवुड का तड़का लगने वाला है। फाइनल मैच से पहले नोरा फतेही (Nora Fatehi) का डांस शो रंग जमाएगा और हर कोई उनके डांस मूव्स को देखने के लिए बेताब होगा।
WPL Final में Nora Fatehi बिखेरेंगी जलवा
WPL ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी है कि Nora Fatehi फाइनल मुकाबले में ऐसा परफॉर्मेंस देने वाली हैं, जिसे फैंस भूल नहीं पाएंगे। ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया गया, "WPL फाइनल मैच में नोरा फतेही जलवा बिखेरेंगी, ऐसा परफॉर्मेंस देंगी जिसे आप भूल नहीं पाएंगे। यह परफॉर्मेंस एनर्जी से भरपूर रहेगा।"
नोरा फतेही एक बेहतरीन डांसर हैं और अपने गजब के मूव्स के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने 'दिलबर' और स्त्री फिल्म के कमरिया गाने से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब भी उनके ये गाने लोगों की जुबान पर धरे रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
View this post on Instagram
दोहराया जाएगा 2023 का WPL Final
साल 2025 में WPL 2023 का फाइनल मैच दोहराया जा रहा है। दो साल पहले भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वीमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच खेला गया था। अब WPL 2025 में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने आ रही होंगी।
एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में टॉप करके सीधे फाइनल में एंट्री मारी थी और यह उसका वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में तीसरा फाइनल मैच होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 47 रनों से रौंदते हुए खिताबी भिड़ंत में प्रवेश पाया था।
Read More Here:
बाबर आजम की आलोचना करने पर मिला 'गद्दार' का टैग, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी को कहा जा रहा देशद्रोही