Brett Lee Prediction on IPL 2025 Winner: भारत में 22 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का आगाज होने जा रहा है। इस लीग का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाना है।

इससे पहले जहां बेंगलुरु के फैंस को लग रहा है कि आईपीएल 2025 की ट्रॉफी उनके हाथ में होगी, वहीं मुंबई और चेन्नई के फैंस आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपनी टीम के पास देखना चाहते हैं। अब इन सबके बीच कोलकाता नाइट राइडर्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) ने बड़ी भविष्यवाणी की है। भविष्यवाणी इस बात को लेकर की गई है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में से छठी आईपीएल ट्रॉफी कौन जीतेगा?

Brett Lee की भविष्यवाणी

ब्रेट ली (Brett Lee) अपने यूट्यूब चैनल एक क्वेश्चन आंसर सेशन रखा था. इसमें एक व्यूअर ने उन से सवाल किया कि, "छठा आईपीएल ट्रॉफी पहले कौन जीतेगा, चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस?"

इस पर ब्रेट ली (Brett Lee) ने जवाब दिया, "चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड शानदार है, वैसे ही जैसे मुंबई इंडियंस का। मेरे हिसाब से यह पहले छह मैचों पर निर्भर करेगा।"

ब्रेट ली (Brett Lee) ने आगे कहा, "पिछले 4-5 सालों में मुंबई इंडियंस के साथ आम तौर पर यही होता आया है कि वे शुरूआती चार से पांच मैच हार जाते हैं. अब, मुंबई को इसे बदलना पड़ेगा. अगर ये टीम शुरूआती मैचों में अच्छा करती है और पहले 5-6 मैच जीतती है, तो वे प्लेऑफ के लिए मजबूत स्थिति में होंगे. अगर मुंबई इंडियंस ऐसा करती है, तो वे अपना छठा खिताब जीत सकती है."

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। मुंबई ने आखिरी बार यह ट्रॉफी 2020 में और पहली ट्रॉफी 2013 में जीती थी। मुंबई इंडियंस ने ये सभी आईपीएल ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती हैं। आईपीएल 2013 के अलावा मुंबई इंडियंस ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती है।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी भी जीती हैं। चेन्नई ने आखिरी बार 2023 में और पहली बार 2010 में जीत हासिल की थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने ये सभी आईपीएल ट्रॉफी एमएस धोनी की कप्तानी में जीती हैं। आईपीएल 2010 के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी जीती है।

Read More Here:

Rohit Sharma की रेंज रोवर कार की नंबर प्लेट ने लूटी महफिल, जानिए क्यों है इतनी खास? क्रिकेट से है खास कनेक्शन

RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता

हार्दिक पांड्या की घड़ी या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्राइज मनी – कौन ज्यादा महंगा? हकीकत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर को अपनी टीम में किया शामिल, IPL 2025 से पहले आया रिप्लेसमेंट