Captain Who Has Won the Most Matches in IPL History: आईपीएल (IPL) के इतिहास में कई दिग्गज कप्तानों ने अपनी टीम को शानदार तरीके से लीड किया है। हालांकि, कुछ कप्तान ऐसे रहे हैं जिनका जीत का प्रतिशत बाकी कप्तानों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। यहां हम आपको बताएंगे उन 6 कप्तानों के बारे में जिनका आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत का प्रतिशत है।

IPL History Captain: स्टीव स्मिथ Steve Smith) - 59.52% जीत

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का आईपीएल (IPL) में कप्तान के रूप में रिकॉर्ड शानदार रहा है। स्टीव स्मिथ ने जब-जब कप्तानी की है, तब-तब उनकी टीम का प्रदर्शन दमदार रहा है। उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने 59.52% मैचों में जीत दर्ज की है। उन्होंने आईपीएल में पुणे राइजिंग सुपर जाइंट्स (PRSG) की कप्तानी की हैं।

IPL History Captain: एमएस धोनी - (MS Dhoni) 59.29% जीत

आईपीएल (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी (MS Dhoni) का जीत प्रतिशत 59.29% है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार चैंपियन बनाया है और अपनी बेहतरीन कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। उनके शांत स्वभाव और मैच फिनिश करने की क्षमता के कारण वे आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तानों में गिने जाते हैं।

IPL History Captain: सचिन तेंदुलकर - (Sachin Tendulkar) 58.82% जीते

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी की है। सचिन के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी प्रभावी रहा और उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 58.82% रहा।

IPL History Captain: हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) - 57.77% जीते

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने गुजरात टाइटंस (GT) को डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनाया था। उनकी आक्रामक कप्तानी और शानदार फैसलों ने गुजरात को दो साल में दो बार फाइनल तक पहुंचाया। हार्दिक का जीत प्रतिशत 57.77% है। हार्दिक पंड्या अब मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हैं।

IPL History Captain: अनिल कुंबले (Anil Kumble) - 57.69% जीते

दरअसल भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) का आईपीएल (IPL) में कप्तानी रिकॉर्ड शानदार रहा है। कुंबले ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी की थी और उनके नेतृत्व में टीम का जीत प्रतिशत 57.69% रहा। उनकी कप्तानी में ही आरसीबी की टीम में आईपीएल 2009 में फाइनल तक का सफर भी तय किया था, हालांकि वहाँ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

IPL History Captain: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) - 56.42% जीते

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी आईपीएल (IPL) में शानदार कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में दिल्ली फाइनल में पहुंचीं तो कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी। उनका जीत प्रतिशत 56.42% है। गौरतलब है कि आईपीएल (IPL) में कप्तानी का रोल बेहद अहम होता है और इन 6 कप्तानों ने अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि कैसे एक अच्छा लीडर अपनी टीम को सफलता की ओर ले जा सकता है। इन कप्तानों का जीत का प्रतिशत उनकी कुशल कप्तानी का प्रमाण है।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।