CT 2025 Final IND vs NZ Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा और भारतीय टीम के नाम एक अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

IND vs NZ मैच में कौन सा बना अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड?

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद से भारत वनडे में टॉस हार रहा है। ऐसा करते हुए भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल IND vs NZ मैच तक वनडे में कुल 15 टॉस गंवाए हैं। इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 12 टॉस गंवाए और केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने वनडे में 3 टॉस गंवाए। आपको बता दें कि साल 2023 के अंत में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। जिसमें केएल राहुल भारत के कप्तान थे।

वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाली टीमें

टीम लगातार हारे गए टॉस की संख्या कब से कब तक
भारत 15* 19 नवंबर 2023 9 मार्च 2025
नीदरलैंड्स 11 18 मार्च 2011 27 अगस्त 2013
इंग्लैंड 9 27 जनवरी 2023 13 सितंबर 2023
संयुक्त राज्य अमेरिका 9 29 मई 2022 13 अगस्त 2022
इंग्लैंड 9 22 जनवरी 2017 29 मई 2017
वेस्टइंडीज 9 13 अक्टूबर 2011 16 मार्च 2012
ऑस्ट्रेलिया 9 06 नवंबर 1998 24 जनवरी 1999

किसी कप्तान द्वारा वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड

नाम लगातार हारे गए टॉस की संख्या कब से कब तक
रोहित शर्मा 12 19 नवंबर 2023 9 मार्च 2025
ब्रायन लारा 12 31 अक्टूबर 1998 21 मई 1999
पीटर बोरेन 11 18 मार्च 2011 27 अगस्त 2013
जोस बटलर 9 27 जनवरी 2023 13 सितंबर 2023
मोनांक पटेल 9 29 मई 2022 13 अगस्त 2022
इयोन मोर्गन 9 22 जनवरी 2017 29 मई 2017
नासिर हुसैन 9 24 अक्टूबर 2000 22 जनवरी 2002

IND vs NZ प्लेइंग इलेवन

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती
  • न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओ'रूर्के

Read More Here:

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर को अपनी टीम में किया शामिल, IPL 2025 से पहले आया रिप्लेसमेंट

बैन से परेशान Mohammed Shami! ICC और जय शाह से कर दी बड़ी डिमांड... जानिए क्या है पूरा मामला?

भारत ने जीता Champions Trophy 2025 का खिताब तो कितनी मिलेगी प्राइज मनी? फाइनल हारने वाली टीम को कितना मिलेगा पैसा

Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो