CT 2025 Final IND vs NZ Shreyas Iyer Hit a 109M Six: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला किसी हाई वोल्टेज मैच से कम नहीं है। यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी खूब दम दिखाया। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की हो रही है। उन्होंने गेंद को 109 मीटर दूर भेजा।
वायरल हुआ Shreyas Iyer का 109 मीटर छक्का
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत की बल्लेबाजी के दौरान 36.3वें ओवर में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। फिलिप्स की आउटसाइड फ्लोटेड डिलीवरी पर अय्यर ने घुटने के बल झुककर जोरदार शॉट लगाया और गेंद को डीप मिडविकेट के पार 109 मीटर दूर भेज दिया। यह छक्का सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
109M LONG SIX! 😳
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 9, 2025
A massive hit from Dubai, probably landed in Abu Dhabi! What a shot, #Shreyas! 🔥#ChampionsTrophyOnJioStar FINAL 👉 #INDvNZ | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports18-1!
📺📱 Star watching FREE on JioHotstar pic.twitter.com/rxs6cQ2hjt
रचिन रवींद्र ने रोकी अय्यर की रन मशीन
मैच के 38.4 ओवर में श्रेयस अय्यर के सामने मिचेल सैंटनर गेंदबाजी करने आए. गेंद मिडल स्टंप पर हल्की छोटी थी, अय्यर ने इसे फाइन लेग की ओर खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले के निचले हिस्से से लगकर गेंद ऊपर चली गई। रचिन ने तेजी से बाईं ओर दौड़ लगाई और ज़मीन के करीब कैच पकड़ लिया।
अर्धशतक से चूके अय्यर
न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर दमदार पारी खेल रहे थे। लेकिन वह अर्धशतक बनाने से चूक गए। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 77.41 की स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए। इसमें अय्यर ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।
Read More Here:
Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो