Champions Trophy Prize Money Winner Runner up: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेला गया। यह मैच 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को खेलकर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने में सफल रही। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रहे। लेकिन भारतीय फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के खाते में कितने पैसे आए (Champions Trophy Prize Money) और हारने वाली टीम को कितने पैसे मिले।
Champions Trophy Prize Money: भारत को कितनी मिली इनामी राशि
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता भारत को ट्रॉफी के साथ-साथ 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 19.45 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी गई। वहीं, फाइनल में हारने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम भी खाली हाथ नहीं रही। उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी गई।
भारत के पास अब तीन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब
भारतीय टीम ने पहली बार 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने किया था। इसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने में सफल रही है। IND vs NZ
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में रोहित शर्म की पारी
रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (IND vs NZ) में न्यूजीलैंड को जमकर कुटाई की। उन्होंने 91.56 की स्ट्राइक रेट से 83 गेंदों पर 76 रन बनाए। इसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस पारी की बदौलत रोहित शर्मा ने पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अर्धशतक लगाया है।
IND vs NZ प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओ'रूर्के
Read More Here:
फाइनल में फील्डिंग करने क्यों नहीं आए केन विलियमसन? मिल गया जवाब; वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान
Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो