चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2025 के आईपीएल में कीपिंग करेंगे Ruturaj Gaikwad! सीएसके को मिला अगला MS Dhoni

Chennai Super Kings IPL 2025 Ruturaj Gaikwad MS Dhoni: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 के दौरान विकेट कीपिंग करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने संकेत दे दिए हैं कि अगले साल 2025 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वे ही विकेट के पीछे एमएस धोनी के जगह लेंगे।

author-image
By Shubham Singh
Chennai Super Kings IPL 2025 Ruturaj Gaikwad Wicket Keeping MS Dhoni

Chennai Super Kings IPL 2025 Ruturaj Gaikwad Wicket Keeping MS Dhoni

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

IPL 2024 में भारतीय युवा खिलाड़ी Ruturaj Gaikwad चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। कप्तान के रूप में उनका पहला सीजन अच्छा ही रहा, हालांकि टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन ऋतुराज ने अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया है।

ऋतुराज गायकवाड़ इस वक्त महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 में पुनेरी बप्पा की कप्तानी कर रहे हैं। इस लीग में युवा खिलाड़ी ने अपने शानदार विकेटकीपिंग स्किल्स से सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि अब तो ऋतुराज अगले आईपीएल में धोनी को विकेट के पीछे भी रिप्लेस करने वाले हैं।

IPL 2024 सीजन में क्रिकेट फैंस को काफी चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। चाहे मुंबई इंडियंस की ओर से Rohit Sharma को हटाकर Hardik Pandya को कप्तान बनाना हो या फिर एमएस धोनी (MS Dhoni) की ओर से रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान सौंपना हो। धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़कर सबको चौंका दिया था और अब उन्हें लेकर एक और बड़ी जानकारी आ रही है। दरअसल धोनी के अगले साल IPL 2025 खेलने की संभावना कम है। रुतुराज गायकवाड़ पूरी तरह धोनी का रोल संभाल सकते हैं और उन्होंने इसका ट्रेलर भी दिखा दिया है।

MPL में विकेटकीपिंग कर रहे रुतुराज

भारतीय सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का IPL 2024 सीजन बहुत शानदार रहा था। कप्तानी की जिम्मेदारी होते हुए उन्होंने 14 मैचों में 583 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिली। भारतीय टीम T20 World Cup खेल रही है तो वहीं रुतुराज इस वक्त महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) में बिजी हैं। 27 वर्षीय रुतुराज यहां पुनेरी बप्पा टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन खास बात ये है कि वो बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं। जैसे धोनी करते हैं। रुतुराज महाराष्ट्र की इस T20 लीग में अच्छी विकेटकीपिंग कर रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि रुतुराज ही अगले साल IPL में CSK के लिए विकेटकीपिंग करेंगे और धोनी की जगह लेंगे, क्योंकि धोनी शायद अगला सीजन न खेलें। 

धोनी ने पोस्ट करके कर दिया हैरान

IPL 2024 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले धोनी ने अपने पुराने अंदाज में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और नए रोल में नजर आने की बात कही थी, जिसने फैंस में कंफ्यूजन बढ़ा दी थी कि धोनी आखिर करने क्या वाले हैं और IPL 2024 सीजन की शुरुआत में जब कप्तानों की मुलाकात हुई और इसमें धोनी की जगह रुतुराज CSK का प्रतिनिधित्व करते दिखे तो फैंस भौचक्के रह गए। दरअसल धोनी ने रुतुराज को CSK की कप्तानी सौंप दी थी। IPL 2024 सीजन में CSK काफी कोशिशों के बावजूद टॉप-4 में नहीं पहुंच पाई थी। CSK पांचवें नंबर पर रही थी। इसके बाद ये चर्चाएं तेज हो गईं कि धोनी अगला सीजन नहीं खेलेंगे।

 

READ MORE HERE :

INDIA tour of SRI LANKA DATE: जानिए किस दिन शुरू होगी भारत-श्रीलंका की सीरीज

 

Shreyas Iyer की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शाही एंट्री, हैरान हुए फैंस!

 

Trent Boult ने T20 क्रिकेट को हमेशा के लिए कहा 'बाय-बाय'

 

T20 World Cup 2024 में किस टीम ने ठोके हैं ज्यादा छक्के?

#MS Dhoni #csk #Ruturaj Gaikwad # चेन्नई सुपर किंग्स #MPL #IPL 2024 #IPL 2025
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe