Table of Contents
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात दी थी लेकिन उसके बाद इस सीजन में उनकी गाडी पटरी से उतर गई थी।
इस मुकाबले में जीत के बाद उन्होंने लगातार 5 मुकाबले गवाए थे और इसी वजह से उनके ऊपर काफी दबाब आ गया था। उन्होंने अपना अंतिम मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीता था और इस सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की थी।
Mumbai Indians के खिलाफ अहम मुकाबला:
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े के मैदान में 20 अप्रैल को खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर काफी दबाब होगा क्योंकि इस मुकाबले को गवाने की वजह से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो सकती हैं।
Chennai Super Kings को हो सकता है नुकसान:
मुंबई इंडियंस के खिलाफ Chennai Super Kings को इस मुकाबले में जीत दर्ज करना बेहद अहम हैं। अगर चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले को गवाती है तो उन्हें इस आईपीएल के सीजन की प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ सकता हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स को बिना किसी भी टीम के ऊपर निर्भर रहते हुए अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने बचे हुए 7 मुकाबलों में 7 मुकाबले जीतने की जरुरत हैं। इसी वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबला जीतना जरुरी हैं।
Chennai Super Kings के लिए जीतना मुश्किल:
Chennai Super Kings के लिए इस बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतना बेहद मुश्किल होने जा रहा हैं। इस मुकाबले से पहले सभी एक्सपर्ट का मानना है कि मुंबई इंडियंस इस मुकाबले को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।
READ MORE HERE :
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।