Dale Steyn Prediction on 300 Score in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में कई बार टीमों ने 200 का स्कोर पार किया है। लेकिन कोई भी टीम कभी 300 रन तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन इस खबर के लिखे जाने से 24 दिन पहले ही साउथ अफ्रीका के एक दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी भविष्यवाणी से क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी थी। वो क्रिकेटर थे डेल स्टेन (Dale Steyn)। उन्होंने बताया था कि आईपीएल के इतिहास में 300 रन का स्कोर कब बनेगा।
Dale Steyn की भविष्यवाणी
23 मार्च 2025 को डेल स्टेन (Dale Steyn) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने आईपीएल को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की थी। डेल स्टेन (Dale Steyn) ने पोस्ट में लिखा था, "छोटी सी भविष्यवाणी – 17 अप्रैल को आईपीएल का पहला 300 रन बनेगा। कौन जानता है, शायद मैं खुद इसे देखने वहां मौजूद रहूं!" अब कल 17 अप्रैल है। देखना यह है कि यह भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं।
Small prediction.
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) March 23, 2025
April 17 we’ll see the first 300 in IPL.
Who knows, I might even be there to see it happen.
आईपीएल 2025 में 17 अप्रैल को किसका है मैच
आईपीएल 2025 का 33वां मैच 17 अप्रैल को खेला जाना है। यह मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। जो कि शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई की तरफ से सभी की निगाहें सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर होंगी। वहीं हैदराबाद के फैंस की नजरें ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पर रहेंगी।
वानखेड़े स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 116 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर बड़ा स्कोर 235/1 है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 23 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें सबसे हाईएस्ट स्कोर 277 रन है, जो हैदराबाद ने बनाया था। सबसे कम स्कोर 87 रन है, जो मुंबई इंडियंस का है।
IPL में हाईएस्ट टीम स्कोर
- 287/3 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2024
- 286/6 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2025
- 277/3 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
- 272/7 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विशाखापत्तनम, 2024
- 266/7 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024
- 263/5 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
Read More Here:
रेड छोड़कर ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी RCB टीम? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और कैसा है रिकॉर्ड
Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।