DC vs GG Match Highlights WPL 2025: गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 177 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने हरलीन देओल की नाबाद 70 रनों की पारी की बदौलत Delhi Capitals को 5 विकेट से हराया है। इस हार से दिल्ली डायरेक्ट फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही है।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 177 रन बनाए थे। दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचने में कप्तान मेग लैनिंग ने मदद की। लैनिंग ने 57 गेंद में 92 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में शेफाली वर्मा ने भी मदद की। शेफाली ने 40 रन की पारी खेली थी।

DC vs GG: गुजरात जायंट्स की जीत की हैट्रिक

गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत की हैट्रिक लगा डाली है। इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण योगदान बेथ मूनी और हरलीन देओल की पार्टनरशिप का रहा। उनके बीच 85 रनों की पार्टनरशिप हुई। बेथ मूनी ने 44 रनों की पारी खेली, वहीं हरलीन देओल 70 रन बनाकर नाबाद लौटीं। हरलीन ने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरी ओर दिल्ली लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी थी, लेकिन अब उसका जीत का सिलसिला टूट चुका है।

DC vs GG: आखिरी 27 गेंद में ठोक दिए 55 रन

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स ने 123 रन बना लिए थे। टीम को अभी जीत के लिए 55 रन बनाने थे। गुजरात के सामने आखिरी 30 गेंद में 55 रन बनाने की चुनौती थी, इस लक्ष्य को उसने 3 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। दरअसल आखिरी ओवरों में डिएंड्रा डॉटिन ने 10 गेंद में 24 रन की तूफानी पारी खेल गुजरात की जीत में अहम योगदान दिया।

Read More Here:

DC vs GG: टेबल टॉपर दिल्ली का तूफान, कप्तान Meg Lanning के आगे पानी भरती दिखीं विरोधी गेंदबाज; गुजरात को दिया 178 का लक्ष्य

Champions Trophy Final: अगर 9 मार्च को दुबई में हो गई बारिश तो क्या होगा? जानें भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए क्या है ICC का नियम

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।