भारतीय प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और Delhi Capitals की टीम आमने सामने थी। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबलें में 12 रनों से जीत अर्जित करते हुए 2 अहम अंक अपने नाम कर लिए हैं।

इस मुकाबले में एक ऐसा घटना भी देखने को मिला जहाँ फील्डिंग करते हुए Delhi Capitals के 2 खिलाड़ी आपस में टकरा गए थे। दोनों ही खिलाड़ी कैच पकड़ने के लिए टकरा गए थे जिस कारण वें चोटिल हो गए थे और मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

Delhi Capitals के खिलाड़ियों में हुई टक्कर:

इस मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाज़ी कर रही थी। अच्छी शरूआत के बाद अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे वहीं नमन धीर दूसरे ओड़ पर मौजूद थे। अंतिम ओवर में दोनों ही खिलाड़ी और रन जोड़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा था।

Delhi Capitals की तरफ से इस मुकाबले में 19वां ओवर मोहित शर्मा डाल रहे थे जहाँ तिलक वर्मा ने वाइड यॉर्कर को पॉइंट की तरफ खेला था। इस गेंद को उस जगह मौजूद आशुतोष शर्मा और मुकेश कुमार ने लपकने का प्रयास किया था जिस वजह से वें आपस में टकरा गए थे।

मैदान से ले जाना पड़ा था बाहर:

दिल्ली कैपिटल्स के इन दोनों ही खिलाड़ियों की टक्कर काफी भयानक थी जहाँ वें दोनों ही तुरंत मैदान पर लेट गए थे और काफी दर्द में नजर आ रहे थे। मेडिकल टीम ने उनका जांच किया था जिसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों को मैदान के बाहर जाना पड़ा था।

दिल्ली कैपिटल्स ने गवाया मुकाबला:

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के दिए हुए 206 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी लेकिन करुण नायर के विकेट के बाद वें लगातार विकेट गवाते चले और अंत में जकार 12 रनों से ये मुकाबला गवा बैठे थे।

Read Also: IPL 2025: मुंबई के खिलाफ 50 रन जड़ते ही इतिहास रच देंगे KL Rahul, विराट भी अपने करियर में नहीं कर सके हैं ये कारनामा

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।