WPL 2025 Delhi Capitals Consecutively 3rd Time In Final: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के रूप में दो फाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं। खिताबी मुकाबला कल यानी 15 मार्च, शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सीजन में चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस से ज्यादा दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला खास होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली ने लगातार तीसरी बार WPL के फाइनल में जगह हासिल की।

लगातार तीसरा बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स (WPL 2025)

बता दें कि महिला आईपीएल कहे जाने वाले वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 2023 से हुई थी। दिल्ली ने कमाल करते हुए पहले ही सीजन के फाइनल में जगह पक्की कर ली थी, जहां उनका मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुआ था। फिर टीम ने दूसरे सीजन यानी डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल में भी जगह हासिल की थी। इस बार दिल्ली के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती थी।

अब लगातार दिल्ली ने तीसरी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में जगह पक्की की। पहले सीजन की तरह इस बार भी दिल्ली के सामने फाइनल में मुंबई की चुनौती है। फाइनल में पहुंचने की हैट्रिक लगाने वाली दिल्ली के लिए इस बार का खिताबी मुकाबला बहुत ही खास होगा।

अब तक फाइनल में कैसा रहा दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

लगातार तीसरा बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले दोनों फाइनल मानिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। सीजन के पहले फाइनल में दिल्ली की टीम को मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से शिकस्त देकर खिताब जीतने से रोका था। इसके बाद दूसरे सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी उठाने से रोक दिया था।

पहला खिताब जीतने पर नजर (WPL 2025)

ऐसे में इस बार दिल्ली की टीम हर हाल में अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली को एक बार मुंबई इंडियंस के सामने हार का सामना करना पड़ चुका हैं। लिहाजा उनके लिए फाइनल मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।


Read more:

Team India के दिग्गजों ने दी होली की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया के जरिए फैंस के नाम स्पेशल मेसेज किया साझा