Vipraj Nigam Batsman or Bowler: बीते सोमवार दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच खेला गया। उस भिड़त में लखनऊ ने पहले खेलते हुए 209 रन बनाए थे, इसके जवाब में दिल्ली के लिए विपराज निगम और आशुतोष शर्मा ने मैच का रुख दिल्ली कैपिटल्स की ओर लाने में अहम योगदान दिया था। विपराज ने 15 गेंद में 39 रन की पारी खेली थी। विपराज को एक मैच ने हीरो बना दिया है, लेकिन उनकी लाइफ स्टोरी से बहुत कम लोग वाकिफ हैं।

Vipraj Nigam दिल्ली कैपिटल्स के लिए आठवें क्रम पर बैटिंग करने आए थे। वो ऐसे समय में बैटिंग करने आए जब दिल्ली को जीत के लिए 90 से भी ज्यादा रनों की जरूरत थी। उन्होंने बेहद तूफानी अंदाज में 15 गेंद में 39 रन बनाए थे। अब उन्हें लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि वो पहले एक प्योर बल्लेबाज हुआ करते थे।

एक बल्लेबाज थे Vipraj Nigam

Vipraj Nigam के कोच भी खुलासा कर चुके हैं कि वो पहले बल्लेबाजी किया करते थे। वहीं दिल्ली बनाम लखनऊ मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कुलदीप यादव ने भी बड़ा खुलासा करते हुए कहा, "विपराज अंडर-19 के दिनों तक बल्लेबाज हुआ करते थे। उसके बाद उन्होंने लेग-स्पिन गेंदबाजी शुरू की थी। उन्हें अपनी बल्लेबाजी की बहुत अच्छी समझ है।"

कुलदीप यादव ने आगे बताया कि विपराज को कभी बड़े शॉट्स लगाने से डर नहीं लगा है। वो अपनी गेंदबाजी पर भी ध्यान लगाते रहे हैं और अच्छे ढंग से टर्न करवा रहे हैं। उन्होंने यूपी प्रीमियर लीग में भी बढ़िया प्रदर्शन करके दिखाया है और फिर रणजी ट्रॉफी में भी बढ़िया खेल दिखा चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा था

विपराज निगम को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन काम उन्होंने करोड़ों वाला करके दिखाया है। आपको बता दें कि उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-25 में कुल 8 विकेट चटकाए थे। उन्होंने अपनी बैटिंग स्किल्स से भी काफी रंग जमाया था, जहां उन्होंने महज 8 गेंद में 27 रन की तूफानी पारी खेली थी।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।