"ये क्या है यार!" तलाक के बाद कोर्ट से बाहर निकलते ही चिल्ला पड़ी Dhanashree Verma, जानिए किस पर आया उन्हें गुस्सा

iconPublished: 20 Mar 2025, 05:33 PM
iconUpdated: 20 Mar 2025, 05:34 PM

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर Dhanashree Verma अब कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं। दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े का रिश्ता गुरुवार को अदालत के फैसले के बाद आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया।

कोर्ट के बाहर कैमरों के बीच Dhanashree Verma का गुस्सा

गुरुवार, 20 मार्च को चहल और धनश्री अदालत पहुंचे, जहां वे मास्क पहने हुए नजर आए। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पत्रकार और कैमरामैन मौजूद थे। जैसे ही Dhanashree Verma बाहर निकलीं, मीडिया कर्मियों ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दीं। इस दौरान अचानक भीड़ में एक व्यक्ति गिर गया, जिससे धनश्री घबरा गईं। स्थिति से असहज होकर उन्होंने गुस्से में कहा, "क्या कर रहे हो यार!"—जो उन्होंने कई बार दोहराया।

2023 में सामने आई थी अलगाव की खबरें

शादी के शुरुआती वर्षों में चहल और धनश्री के रिश्ते में सब कुछ सामान्य था, लेकिन 2023 में उनके बीच दरार की खबरें पहली बार सामने आईं। 2024 की शुरुआत में भी दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ीं, जिनका क्रिकेटर ने खंडन किया था। हालांकि, जनवरी 2025 में जब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया और साथ की तस्वीरें हटा दीं, तो उनके रिश्ते में आई दूरी साफ नजर आने लगी। इस बार दोनों ने अलगाव की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Image

लॉकडाउन में हुई थी मुलाकात, 2020 में की थी शादी

युजवेंद्र चहल और Dhanashree Verma की पहली मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी, जब चहल ने ऑनलाइन डांस क्लास ज्वाइन की थी, जहां धनश्री उन्हें डांस सिखा रही थीं। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और चहल ने धनश्री को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 8 अगस्त 2020 को दोनों ने सगाई की और फिर 22 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए।



Follow Us Google News