IPL 2025 में खेलेंगे MS Dhoni, CSK इतने करोड़ में कर सकती है रिटेन!

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से IPL में अपना जलवा बिखेर सकते हैं। दरअसल, BCCI ने रिटेंशन पॉलिसी में काफी बदलाव किए है। इस बदलाव से भारत के कप्तान रहे धोनी को फायदा होने वाला है।

Cricket

IPL 2025 में खेलेंगे महेन्द्र सिंह धोनी

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

IPL Retention Rules: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के सीजन से पहले BCCI मेगा ऑक्शन का आयोजन करवाने वाली है। ऐसे में BCCI ने मेगा ऑक्शन को लेकर सारे नियम जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि BCCI द्वारा जारी किए गए नियमों से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस काफी खुश हो गए हैं। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से IPL में अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे।

बता दें कि BCCI ने IPL 2025 के लिए जो नियम जारी किए है, उसमें हर टीम 5 खिलाड़ी को रिटेन और 1 खिलाड़ी के लिए आरटीएम (राइट-टू-मैच) कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है। कुल मिलाकर एक टीम 6 खिलाड़ी को अपने साथ बनाए रखा सकती है। इसमें 5 कैप्ड और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल होगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर ये है कि एमएस धोनी IPL 2025 में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते है।

धोनी को 4 करोड़ में CSK कर सकती है रिटेन

MS Dhoni: पांच बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चाहे तो अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर बरकरार रख सकती है। आपको बता दें कि 2022 की मेगा नीलामी से पहले, धोनी को CSK ने 12 करोड़ रुपये में दूसरे खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा था। जुलाई में 43 साल के हो गए धोनी ने 2020 में रिटायर होने के बाद से केवल IPL में खेला है। अगर CSK अब उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाए रखने का फैसला करता है तो धोनी को 4 करोड़ रुपये का भुगतान करके अपने पास रख सकती है।

बताते चलें कि BCCI ने उन खिलाड़ियों को अनकैप्ड प्लेयर की सूची में रखा है, जो पांच वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय) को अलविदा कह चुके हैं। साथ ही वह BCCI के केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर हैं। यह नियम विशेषकर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बनाया गया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2019 को सन्यास ले चुके हैं। हालांकि, धोनी आईपीएल में पिछले पांच वर्ष से लगातार खेल रहे हैं।

क्या IPL 2025 में खेलेंगे धोनी?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या धोनी IPL में खेलना जारी रखेंगे? क्योंकि यह एकमात्र टूर्नामेंट है जो वह खेलते हैं। मालूम हो कि 2023 में घुटने की सर्जरी के बाद उन्होंने IPL 2024 से पहले CSK की कप्तानी रुतुराज गायकवाड को सौंप दी थी। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी का 2024 का सत्र अंतिम होने वाला है। लेकिन उन्होंने बल्ले से सीमित भूमिका निभाई और पारी के अंत में बाउंड्री-हिटर के रूप में आए। हाल ही में एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा कि वह और CSK एक खिलाड़ी के रूप में अपने भविष्य पर निर्णय लेने से पहले खिलाड़ी प्रतिधारण नियमों को अंतिम रूप दिए जाने का इंतजार करेंगे।

 

READ MORE HERE: 

ENG vs AUS: वनडे क्रिकेट इतिहास में अपने पहले शतक के साथ Harry Brook ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की विनिंग स्ट्रीक

आज ही के दिन भारत ने जीता था पहला T20 World Cup, फैंस को याद है उस मैच की हर एक बॉल

USA vs UAE: सौरव नेत्रवलकर बने युएसए के हीरो, युएई को दी करारी शिकस्त

'वह तो कोहिनूर है' Ravi Ashwin ने इस भारतीय खिलाड़ी की जमकर की तारीफ, बताया बहुत गहरा राज!

#MS Dhoni #IPL #csk #chennai super kings # Mahendra Singh Dhoni #Dhoni #IPL 2025
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe