Did RJ Mahvash Target Yuzvendra Chahal Ex-Wife: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) खत्म हो चुकी है। जिसे भारत जीतने में सफल रहा। लेकिन युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और आरजे महवश (RJ Mahvash) भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ये तब हुआ जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में चहल और महवश मैच देखने के लिए स्टैंड्स में साथ बैठे नजर आए। जिसके बाद खबरें उड़ने लगीं कि चहल और महवश रिलेशनशिप में हैं।
इसके बाद युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हुई थी। जिसे देखकर फैंस को लगा कि धनश्री ने इशारों में महवश (RJ Mahvash) पर निशाना साधा है। अब आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि महवश ने धनश्री के निशाने का करारा जवाब दिया है।
क्या थी धनश्री वर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी?
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "औरत को दोष देना हमेशा से फैशन में रहा है।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया, और फैंस इसे चहल और महवश से जुड़ी अफवाहों से जोड़ने लगे। उनकी यह पोस्ट चहल और महवश की तस्वीरों के ठीक बाद आई, जिससे अटकलें और तेज हो गईं।
RJ Mahvash का वायरल वीडियो
अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर आरजे महवश (RJ Mahvash) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रिश्तों और करियर को लेकर अपनी राय रखी है। वीडियो में महवश कहती हैं, "मैंने बहुत लोगों को करियर को प्राथमिकता देते देखा है, लेकिन सही इंसान मिल जाए तो आप जिंदगी में दोगुनी तरक्की कर सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर गलत इंसान से रिश्ता जुड़ गया, तो पूरी जिंदगी मुश्किल हो सकती है।"
RJ Mahvash भी Alimony के नाम पर Dhanashree को टारगेट कर रही क्या? pic.twitter.com/ibSxb7pleb
— बलिया वाले 2.0 (@balliawalebaba) March 11, 2025
आरजे महवश के इस वीडियो को धनश्री वर्मा की स्टोरी का जवाब माना जा रहा है। फैंस इसे इनडायरेक्ट जवाब मान रहे हैं, जहां महवश ने बिना किसी का नाम लिए अपने विचार व्यक्त किए। इस वीडियो के बारे में सोशल मीडिया पर कोई जानकारी नहीं है कि यह महवश का हालिया वीडियो है या पुराना। लोग इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि महवश ने धनश्री पर कटाक्ष किया है, जबकि कुछ इसे महज एक सामान्य विचार मान रहे हैं।
चहल और धनश्री का रिश्ता
बता दें कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा ने 2020 में शादी की थी, लेकिन चार साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगीं। लंबे समय तक दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही थीं और अब फरवरी 2024 में दोनों अलग हो गए। जिसके बाद युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और आरजे महवश (RJ Mahvash) को कई मौकों पर साथ देखा गया।
Read More Here:
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता
Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो