Table of Contents
भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा आज 38 साल के हो चुके है। आज खेल जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां रोहित शर्मा(Rohit Sharma) को अलग अलग अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी रितिका ने जयपुर में ही अपने पति रोहित शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन किया।
देश विदेश से जुड़े तमाम खिलाड़ी आज हिटमैन को जन्मदिन की बधाई दे रहे है। ऐसे में फीफा ने भी खास अंदाज में रोहित शर्मा के लिए पोस्ट किया है।
Rohit Sharma का बर्थडे सेलिब्रेशन
दरअसल 1 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला होना है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम जयपुर में है। जयपुर में ही रोहित शर्मा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका भी मौजूद थी। इस खास पल के दौरान मुंबई इंडियंस के सारे खिलाड़ी इस खुशी का हिस्सा बने।

फीफा ने पोस्ट साझा कर Rohit Sharm को दी बधाई
रोहित शर्मा के जन्मदिन के मौके पर फीफा ने खास अंदाज में बधाई दी है। फीफा ने रोहित की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेने के लिए जा रहे हैं और वे खास तरीके से ट्रॉफी लेने के लिए गए थे।
इससे पहले ठीक ऐसे ही फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने इसी तरह से वॉक करके ट्रॉफी ली थी। ऐसे में इन दोनों की तस्वीर साझा करते हुए फीफा ने लिखा, "दो किंग।"
View this post on Instagram
शुभमन गिल ने हिटमैन को दी शुभकामनाएं
सोशल मीडिया के माध्यम से युवराज सिंह और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने भी रोहित शर्मा को शुभकामनाएं दी है। शुभमन गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम द्वारा रोहित शर्मा के लिए स्टोरी लगाई। जिसमे वह रोहित शर्मा के साथ ट्रॉफी लिए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शुभमन ने लिखा, ''जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं रोहित भाई, आगे भी ऐसी ही साझेदारियां बनी रहें। ''
Read More:
रोहित शर्मा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाईयों का लगा तांता, BCCI ने खास अंदाज में दी बधाई
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।