WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अब अपनी समाप्ति की ओर है। 15 मार्च, 2025 को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स डब्लूपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस दिन फैसला होगा कि तीसरे सीजन की चैंपियन कौन सी टीम बनेगी।
अब तक इस लीग में विदेशी बल्लेबाजों का काफी दबदबा देखने को मिला है। सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टीम इंडिया के बैटर दूर-दूर तक नहीं हैं। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
WPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
डब्लूपीएल 2025 (WPL 2025) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में फिलहाल नंबर-1 की पोजिशन पर मुंबई इंडियंस की नैट सिवर ब्रंट मौजूद हैं। दाएं हाथ की बैटर ने 9 मैचों की इतनी ही पारियों में 493 रन ठोके हैं। इस दौरान उनका औसत 70.42 का रहा है। साथ ही इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 156.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। तीसरे सीजन में ब्रंट के बल्ले से एक दो नहीं बल्कि कुल 5 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।
दूसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑलराउंडर एलिस पेरी काबिज हैं। पेरी ने 8 मैचों की 8 पारियों में 372 रन बनाए हैं। इसमें सबसे अधिक ध्यान देने वाली बात उनका औसत है। दाएं हाथ की बैटर ने 93 के औसत से रन बनाए हैं। साथ ही आरसीबी की बल्लेबाज ने 148.80 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया। वहीं इस सीजन एलिस पेरी ने 4 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में हेली मैथ्यूज तीसरे नंबर पर हैं। टॉप-3 में मुंबई इंडियंस से वह दूसरी बैटर हैं। वेस्टइंडीज की इस खिलाड़ी ने 9 मैचों की 9 पारियों में 33.77 के औसत व 126.66 के स्ट्राइक रेट से 304 रन जड़े हैं। हेली ने तीसरे संस्करण में 3 अर्धशतक बनाए हैं।
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो शेफाली वर्मा चौथे नंबर पर खड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज ने 8 मैचों में 300 रन ठोके। इस दौरान उनका औसत 42.85 व स्ट्राइक रेट 157.89 का रहा है।
Read More Here: