Ratan Tata को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुँचे टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री, देखें वीडियो

Ratan Tata के निधन के बाद पूरा भारत देश शोक में डूबा हुआ है और इसी कड़ी में क्रिकेट जगत भी शामिल है। ऐसे में भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुँचे। CRICKET

author-image
By Praveen Mishra
Ratan Tata Ravi Shastri

Ratan Tata

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Ratan Tata: भारत ने अपने असली रत्न यानी रतन टाटा को खो दिया है और वे 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। टाटा ने अपने जीवन में मनुष्यों से लेकर प्रकृति तक के लिए जो कार्य किया है, वो सराहनीय रहा है। ऐसे में उनके निधन से पूरा भारत देश शोक में डूबा हुआ है और इसमें गरीब से लेकर अमीर तक सभी शामिल हैं।

रतन टाटा ने दौलत के साथ-साथ अपने जीवन में वो इज्जत कमाई है, जो हर किसी को नहीं मिलती है। ऐसे में जब उनके निधन की खबर मिली तो भारत का क्रिकेट जगत भी शोक में डूब गया और टीम इंडिया के दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा ने मुंबई में अंतिम सांस ली और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी पहुंचे।

Ratan Tata को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रवि शास्त्री 

दरअसल, रतन टाटा की मृत्यु के बाद उन्हें उनके घर पर लाया गया, जहां पर टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच रवि शास्त्री भी पहुंचे और उन्होंने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले भी कई दिग्गजों ने टाटा को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी थी।

हालंकि, रवि शास्त्री टाटा के निवास स्थान पर पहुंचे और वहां पर पहुंचकर ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शास्त्री का वीडियो भी सामने आया है, जहां पर वे रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। इससे पहले भी शास्त्री ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

शास्त्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि "एक संस्था जिसने उत्कृष्टता, दूरदर्शिता और विनम्रता को एक मूर्ति का रूप दिया। वे बहुत ही परोपकारी थे। समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति। पूरे टाटा परिवार के प्रति संवेदनाएँ। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।"

अचानक ब्लड प्रेशर में आई थी गिरावट 

28 दिसंबर 1937 को मुंबई में जन्मे रतन टाटा की 86 साल की उम्र मृत्यु हो गई। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और उनका इलाज भी चल रहा था। इसी कड़ी में जब उनकी तबियत बिगड़ी तो उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबरें सामने आई थी। हालंकि, कुछ समय बाद उनके ब्लड प्रेशर में अचानक से गिरावट आई और फिर उनका निधन हो गया।

READ MORE HERE :

पाकिस्तान में पहला शतक लगाकर Joe Root ने गावस्कर और लारा को भी पछाड़ा, लिस्ट में सचिन सबसे आगे

Joe Root ने रचा इतिहास, कुक को पछाड़कर बतौर इंग्लिश प्लेयर किया ये करनामा! लिस्ट में सचिन का नाम सबसे ऊपर

Rohit Sharma ने जीता तमाम भारतीयों का दिल, बीजी सड़क पड़ कार रोक कर, इस क्यूट लड़की को किया बर्थडे विश

International Masters League All Updates: सचिन तेंदुलकर करेंगे भारत की कप्तानी, कब और कहाँ देखें मैच? जानिए लीग से जुड़ी पूरी डीटैल

#ravi shastri #Ratan Tata #ratan tata death #ratan tata news
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe