क्रिकेट (Cricket) जगत के लिए एक बुरी खबर आई है। जिम्बाब्वे (Zimbabwe) क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) की हालत इस समय बहुत नाजुक बनी हुई है। हीथ स्ट्रीक इस समय जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका दक्षिण अफ्रीका में इलाज चल रहा है और उनकी हालत बहुत खराब है।

मैदान पर विरोधी खिलाड़ियों के खिलाफ जूझने वाले जिम्बाब्वे क्रिकेट के महान खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक इन दिनों जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, शानदार ऑल राउंडर रहे हीथ स्ट्रीक को स्टेज-4 कैंसर है। उनकी बेहद हालत नाजुक है और उनके दुनियाभर के फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अब Cricket में इतिहास बन जाएगा Soft Signal Rule, ICC ने लिया बड़ा फैसला

जिम्बाब्वे के खेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

Heath Streak

जिम्बाब्वे के खेल मंत्री डेविड कोल्टर्ट ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, "हमारे देश के महानतम क्रिकेटरों में से एक हीथ स्ट्रीक बेहद बीमार हैं और उन्हें हमारी दुआओं की जरूरत है। हीथ स्ट्रीक अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। उनका परिवार यूके से दक्षिण अफ्रीका आ रहा है। लगता है अब कोई चमत्कार ही उन्हें बचा सकता है, दुआएं जारी हैं। क्या हम सब उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर सकते हैं?"

ये भी पढ़ें: Nitish Rana ने खोला केकेआर की जीत का राज, बताया कैसे नारायण को मिली गेंदबाजी

शीन विलियम्स ने किया रिएक्ट

जिम्बाब्वे के क्रिकेटर और हीथ स्ट्रीक के नजदीकी शीन विलियम्स (shene williams) ने हीथ स्ट्रीक के बारे में बात करते हुए कहा "हीथ मेरे गुरु हैं और उन्होंने बहुत सारे लोगों के लिए बहुत कुछ अच्छा किया है। अगर मैं अपनी बात करूँ तो उन्होंने मेरे जीवन और करियर को बचाया है। हम बस प्रार्थना करते हैं कि वह ठीक हो जाएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं।"

ये भी पढ़ें: भागते-भागते Dhoni के पास ऑटोग्राफ लेने पहुंचे सुनील गावस्कर, माही के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

परिवार ने किया बयान जारी

Heath Streak

हीथ स्ट्रीक के परिवार ने भी एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने निजता की मांग की। उन्होंने अपने बयान में कहा, "हीथ को कैंसर है और दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े ऑन्कोलॉजिस्ट में से एक उनका इलाज कर रहे हैं। वह हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं और हमें उम्मीद है कि इस बीमारी से भी वो उसी तरह से लड़ते रहेंगे, जिस तरह से वह क्रिकेट के मैदान पर विपक्षी खिलाड़ियों का सामना करते थे। हमें उम्मीद है कि आप हमारी इच्छा को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं कि यह एक निजी पारिवारिक मामला है। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"