Kagiso Rabada Return South Africa Amid IPL 2025: दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाज कैगिसो रबाडा IPL 2025 के बीच घर लौट गए हैं। जी हां, आपने सही सुना, वो गुजरात टाइटंस को बीच मझधार में छोड़ घर लौट गए हैं। हाल ही में उन्होंने IPL के सिस्टम को ही बकवास बता डाला था, ऐसे में उनका घर लौटना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

गुजरात ने अपने आखिरी मुकाबले में RCB को 8 विकेट से रौंद डाला था, जिसमें रबाडा को प्लेइंग इलेवन में भी शामिल नहीं किया गया था।

IPL 2025 में गुजरात टीम का छोड़ा साथ

गुजरात टाइटंस टीम की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया गया, "कैगिसो रबाडा निजी कारण से दक्षिण अफ्रीका अपने घर लौट गए हैं। उनका जाना बहुत जरूरी था।" रबाडा के लिए IPL 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, उन्होंने पंजाब के खिलाफ 41 रन लुटाते हुए सिर्फ एक विकेट लिया था। वहीं दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 42 रन देकर उन्होंने एक विकेट लिया था।

जब गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच खेला गया, तब टॉस के समय गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बताया था कि रबाडा ने निजी कारणों से प्लेइंग इलेवन में ना शामिल होने का निर्णय लिया है। बताते चलें कि रबाडा के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

Kagiso Rabada के बिना गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक कर रहा कमाल

Kagiso Rabada अभी तक IPL 2025 में सिर्फ 2 ही विकेट ले पाए हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा विरोधी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। पेस अटैक गुजरात के लिए इस सीजन सबसे मजबूत कड़ी बनकर उभरी है।

कैगिसो रबाडा के IPL करियर पर नजर डालें तो अभी तक उन्होंने 82 मैचों में 119 विकेट लिए हैं। उनके लिए 2020 सीजन सबसे बढ़िया रहा था, जब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने एक ही सीजन में 30 विकेट चटका डाले थे। 2020 में दिल्ली ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार मिली थी।

Read More Here:

Shikhar Dhawan New Girlfriend: शिखर धवन को फिर हुआ प्यार, खुद रिश्ते पर लगाई मुहर, बोले- सबसे खूबसूरत लड़की है मेरी गर्लफ्रेंड...

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।