Harbhajan Singh vs MS Dhoni: दोनों खिलाड़ियों के बीच किसका पलड़ा है भारी, जानिए रिकॉर्ड्स

Harbhajan Singh vs MS Dhoni: हरभजन सिंह ने अभी तक इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी को कुल 43 गेंद डाली है, जिसमें धोनी ने 56 रन बनाए हैं, इस दौरान वे केवल एक बार आउट हुए है। CRICKET

author-image
By Priyanshu Kumar
New Update
Harbhajan Singh vs MS Dhoni

Harbhajan Singh vs MS Dhoni

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

हरभजन सिंह और महेंद्र सिंह बीतें दिनों काफी चर्चा का पात्र रहे थे। हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में टिप्पणी भी की थी वहीं कुछ दावे भी किए थे। इन दोनों ही महान खिलाड़ियों का कुछ मर्तवा क्रिकेट में भी आमना सामना हुआ है। दोनों  ही खिलाड़ी अकसर आईपीएल के दौरान ही एक दूसरे के खिलाफ नजर आते थे। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच स्टैट्स में किसी का पलड़ा तो भारी नज़र नहीं आता है।

Harbhajan Singh vs MS Dhoni किसका पलड़ा है भारी

इन दोनों ही खिलाड़ियों को हमने आईपीएल के दौरान ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखा है। हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी काफी साल आईपीएल खेला है लेकिन उस से पहले जब वें मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे तब उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ गेंदबाज़ी करने का मौक़ा मिला था। 

इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच की भिडंत की बात की जाए तो हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को 43 गेंदे डाली है जिसमें से एमएस धोनी के बल्ले से 56 रन निकले है। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी  का स्ट्राइक रेट 130 का रहा है और उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी मारे है। हरभजन सिंह ने इन 43 गेंदों में से 12 डॉट गेंद डाले थे।

इस स्टैट्स के बारे में विस्तार से बात की जाए तो 2009 में 4 गेंदों में 8 रन, 2011 में 4 गेंदों में 11, 2013 में 15 गेंदों में 18, 2015 में 11 गेंदों में 16 रन, 2016 में 6 गेंदों में 3 रन, 1017 में 3 गेंदों में 2 महेंद्र सिंह धोनी ने रन बनाए है। हरभजन सिंह ने एमएस धोनी को एक मात्र 2015 में ही आउट किया है।

Harbhajan Singh ने क्या दिया था बयान

सोपोर्ट्स यारी के साथ बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने दावा किया था कि आईपीएल 2024 के अंतिम मुकाबलें में आरसीबी के खिलाफ हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी काफी गुस्से में थे और उन्होंने ड्रेसिंग में एक टीवी को भो तोड़ दिया था वहीं उन्होंने रोहित शर्मा को उनसे बेहतर कप्तान भी बताया था।

 

READ MORE HERE :

‘फैंस को समझना चाहिए की वो हमारे देश का है...’ Harbhajan Singh on HARDIK PANDYA

"रोहित धोनी की तुलना में बेहतर कप्तान के रूप में..." Harbhajan Singh का बड़ा दावा

EXCLUSIVE: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए Harbhajan Singh ने दिया सुझाव, जानिए क्या कहा!

"भारत ही न 5-0 से जीत जाए.." स्पोर्ट्स यारी से बातचीत के दौरान Harbhajan Singh ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बताया अपना अनुमान

Latest Stories