भारतीय क्रिकेट टीम में अभी बदलाव का दौर चल रहा है जहाँ रोहित शर्मा के टी20 से रिटायरमेंट लेने के बाद बीसीसीआई के द्वारा सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। ये फैसला थोड़ा हैरान करने वाला था क्यूंकि हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से टीम के उपकप्तान थे।
हालाँकि खबरों के अनुसार ये खबर सामने निकल कर आई है कि हार्दिक पांड्या की फिटनेस के उपर सवाल रहने के कारण ही ये फैसला लिया गया है और उन्हें लीडरशिप रोल से हटा दिया गया है। उनको हटाने के बाद लेकिन एक काफी बड़ा सवाल खडा हो रहा है जोकि आईपीएल से जुड़ा हुआ है।
क्या Hardik Pandya छिनी जाएगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी
भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा सूर्यकुमार यादव को टी२० कप्तान बनाया गया है जहाँ मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन ही हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। उन्होंने हार्दिक को ट्रेड करने के लिए काफी पैसे भी खर्च किए थे। हालाँकि अभी जब सूर्या भारतीय टीम के कप्तान बन गए और वो मुंबई में मौजूद है तो फैसला थोडा रोचक हो गया है।
हार्दिक पांड्या की नेतृत्व में मुंबई इंडियंस पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन भी नही कर पाई थी और इसी कारण ये भी हो सकता है कि इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस भी हार्दिक पांड्या को कप्तानी से निकाल दे और सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बना दे। हार्दिक पांड्या के फिटनेस के उपर भी ध्यान देने के लिए ये निर्णय लिया जा सकता है।
Hardik Pandya के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या वापिस से मुंबई इंडियंस में आए थे जहाँ इस सीजन वो कप्तानी करते हुए नज़र आ रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मुंबई के फैन्स भी न खुश थे और इसके बाद मुंबई इंडियंस का इस सीजन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था जहाँ मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका म अंतिम स्थान पैट फिनिश किया था, वो पुरे सीजन में मात्र 4 मुकाबले जीत पाए थे।
READ MORE HERE:
BCCI द्वारा सिलेक्शन कमिटी की बैठक स्थगित, अब इस दिन होगा स्क्वाड का चुनाव!
विराट कोहली से लड़ाई पर Naveen UL Haq ने फिर किया बड़ा खुलासा!
रिटायरमेंट के बाद इस नए रोल में इंग्लैंड की टीम से जुड़े James Anderson
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।