क्या Hardik Pandya से छीनी जाएगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा सूर्यकुमार यादव को टी२० कप्तान बनाया गया है जहाँ मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन ही हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। (Cricket)

author-image
By Priyanshu Kumar
Hardik pandya

Hardik Pandya also miss Mumbai Indian Captaincy

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

भारतीय क्रिकेट टीम में अभी बदलाव का दौर चल रहा है जहाँ रोहित शर्मा के टी20 से रिटायरमेंट लेने के बाद बीसीसीआई के द्वारा सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। ये फैसला थोड़ा हैरान करने वाला था क्यूंकि हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से टीम के उपकप्तान थे।

हालाँकि खबरों के अनुसार ये खबर सामने निकल कर आई है कि हार्दिक पांड्या की फिटनेस के उपर सवाल रहने के कारण ही ये फैसला लिया गया है और उन्हें लीडरशिप रोल से हटा दिया गया है। उनको हटाने के बाद लेकिन एक काफी बड़ा सवाल खडा हो रहा है जोकि आईपीएल से जुड़ा हुआ है।

क्या Hardik Pandya छिनी जाएगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी

भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा सूर्यकुमार यादव को टी२० कप्तान बनाया गया है जहाँ मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन ही हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। उन्होंने हार्दिक को ट्रेड करने के लिए काफी पैसे भी खर्च किए थे। हालाँकि अभी जब सूर्या भारतीय टीम के कप्तान बन गए और वो मुंबई में मौजूद है तो फैसला थोडा रोचक हो गया है।

हार्दिक पांड्या की नेतृत्व में मुंबई इंडियंस पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन भी नही कर पाई थी और इसी कारण ये भी हो सकता है कि इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस भी हार्दिक पांड्या को कप्तानी से निकाल दे और सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बना दे। हार्दिक पांड्या के फिटनेस के उपर भी ध्यान देने के लिए ये निर्णय लिया जा सकता है।

 

Hardik Pandya के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या वापिस से मुंबई इंडियंस में आए थे जहाँ इस सीजन वो कप्तानी करते हुए नज़र आ रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मुंबई के फैन्स भी न खुश थे और इसके बाद मुंबई इंडियंस का इस सीजन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था जहाँ मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका म अंतिम स्थान पैट फिनिश किया था, वो पुरे सीजन में मात्र 4 मुकाबले जीत पाए थे।

 







READ MORE HERE: 

BCCI द्वारा सिलेक्शन कमिटी की बैठक स्थगित, अब इस दिन होगा स्क्वाड का चुनाव!

 BYJUS का किस्सा खत्म! बीसीसीआई से हारा केस, दिवालिया घोषित होना तय!

विराट कोहली से लड़ाई पर Naveen UL Haq ने फिर किया बड़ा खुलासा!

रिटायरमेंट के बाद इस नए रोल में इंग्लैंड की टीम से जुड़े James Anderson

 

#hardik pandya
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe