Hardik Pandya Injury Update MI vs SRH Match IPL 2025: आईपीएल 2025 का 33वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) चोटिल हो गए, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। हार्दिक बॉलिंग करते वक्त चोटिल हुए, जिसके बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। तो आइए जानते हैं हार्दिक की इंजरी का ताजा अपडेट क्या है।

Hardik Pandya Injury Update MI vs SRH Match IPL 2025

हार्दिक पारी का 8वां ओवर फेंक रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद के बाद हार्दिक को लड़खड़ाते हुए देखा गया। इसके बाद फिजियो मैदान पर आया। फिजियो से ट्रीटमेंट लेने के बाद हार्दिक ने दोबारा बॉलिंग शुरू कर दी। वह मैदान छोड़कर बाहर नहीं गए। मुंबई के कप्तान को बायें टखने में दिक्कत हुई।

क्या मुंबई को लगा बड़ा झटका?

बता दें कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हार्दिक की इजंरी कितनी बड़ी है। हार्दिक ने इंजरी के बाद अपना ओवर जारी रखा। बात सिर्फ यहीं नहीं रुकी, इसके बाद हार्दिक ने दूसरे ओवर में भी गेंदबाजी की। बॉलिंग के दौरान हार्दिक सहज नजर आए। देखकर तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि उनकी इंजरी ज्यादा बड़ी नहीं है। हार्दिक की इंजरी मुंबई इंडियंस के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी मुश्किलें पैदा कर सकती है।

Hardik Pandya ने चटकाया अभिषेक शर्मा का विकेट

जिस गेंद पर हार्दिक चोटिल हुए, उसके अगली ही गेंद पर उन्होंने हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया। अभिषेक का कैच राजा बावा ने पकड़ा। इसके जरिए हैदराबाद को पहला झटका लगा। अभिषेक ने 28 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 40 रनों की पारी खेली।

मुंबई ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

गौरतलब है कि वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई का यह फैसला कैसा साबित होता है। अक्सर वानखेड़े पर चेज करने वाली टीमों को जीत हासिल करते हुए देखा जाता है।

Read more:

टीम इंडिया से छुट्टी होते ही अभिषेक नायर की लगने वाली है लॉटरी, इस आईपीएल टीम के बन सकते हैं कोच

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।