रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है जहाँ भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं।

सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम ने आसानी से इस खिताब को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में Hardik Pandya ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था और उन्होंने सबसे वहुमुल्य खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी।

Hardik Pandya पहुंचे मुंबई इंडियंस

इस आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Hardik Pandya भारत को एक और आईसीसी खिताब जिताया हैं। वहीं इस चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सभी खिलाड़ी आईपीएल की तैयारी में लगे गए है जहाँ 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होने वाली हैं।

इसी कारण सभी खिलाड़ी धीरे धीरे सारे खिलाड़ी अपने फ्रैंचाइज़ी के कैंप में शामिल हो रहे हैं। Hardik Pandya भी आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो चुके हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

हार्दिक पांड्या पिछले साल बनाए गए थे मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू किया था जहाँ काफी सालो के लिए खेलने के बाद वें गुजारत टाइटन्स की टीम में शामिल हो गए थे जहाँ कप्तानी करते हुए उन्होंने एक खिताब भी जीता था।

हालाँकि इसके बाद 2024 में मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर हार्दिक पांड्या को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया था। इसके बाद उन्हें टीम ने कप्तान भी बना दिया था लेकिन इसी कारण हार्दिक पांड्या को काफी ज्यादा आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

पिछले सीजन निराशाजनक प्रदर्शन

उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे थे। मुंबई इंडियंस की टीम ने अंक तालिका में अंतिम स्थान पर फिनिश किया था जहाँ वें 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 मुकाबले जीत पाए थे।

READ MORE HERE :

"अफवाह उड़ाना.." चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद Rohit Sharma का हेटर्स को करारा जवाब, संन्यास की खबरों पर दिया जबरदस्त बयान